Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Redmi Note 12 सीरीज से पहले लॉन्च हुआ कंपनी का एक और स्मार्टफोन, जानिये फीचर्स और कीमत

Redmi Note 12 सीरीज जहां 5 जनवरी को लॉन्च होने वाली है लेकिन उससे पहले कंपनी ने एक और नया स्मार्टफोन पेश कर दिया है। इस फोन के 3 अलग अलग मॉडल आए हैं। जानिए इसके फीचर्स और कीमत।

By Kritarth SardanaEdited By: Kritarth SardanaUpdated: Thu, 29 Dec 2022 08:05 PM (IST)
Hero Image
Redmi Note 12 Speed Edition photo credit- Jagran English & Redmi

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीनी कंपनी Xiaomi अपनी नई Redmi Note 12 सीरीज को 5 जनवरी को भारत में पेश करने जा रही है। इस सीरीज से Redmi Note 12 Pro,Redmi Note 12 और Redmi Note 12 Pro+ जैसे स्मार्टफोन बाज़ार में उतर सकते हैं। लेकिन कंपनी ने इससे पहले एक और नया स्मार्टफोन Redmi Note 12 Pro Speed Edition पेश कर दिया है।

Redmi Note 12 Pro Speed Edition के फीचर्स

Redmi Note 12 Pro Speed Edition में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर दिया गया है। हालांकि Redmi Note 12 Pro में 1080 प्रोसेसर दिया गया है।

Redmi Note 12 Pro स्पीड एडिशन में Samsung ISOCELL HM2 108 MP का मेन बैक कैमरा मिलता है। तो वहीं Redmi Note 12 Pro में 50 MP का मेन बैक कैमरा दिया गया है। Redmi Note 12 Pro स्पीड एडिशन के डिज़ाइन में कैमरा मॉड्यूल Redmi Note 12 Pro से अलग है। स्पीड एडिशन में ट्रिपल कैमरा सेटअप के ऊपर एलईडी फ्लैश दी गई है।

जबकि रेडमी नोट 12 प्रो पर एलईडी फ्लैश ट्रिपल कैमरा सेटअप के नीचे दी गई है। इसके साथ ही फोन के निचले हिस्से पर रेडमी की ब्रांडिंग भी नहीं हो रखी है। Redmi Note 12 Pro स्पीड एडिशन में 8 MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 MP का मैक्रो कैमरा जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। दोनों ही फोन में 16 MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Redmi Note 12 Pro स्पीड एडिशन Android 13 पर आधारित MIUI 14 पर काम करता है। तो वहीं Redmi Note 12 Pro Android 12 पर आधारित MIUI 13 पर काम करता है।

स्पीड एडिशन फोन में 5,000 mAh की बैटरी मिलती है। फोन में 67 W की फास्ट चार्जिंग का फीचर दिया गया है। Redmi Note 12 Pro में भी बैटरी और फास्ट चार्जिंग का फीचर इसके स्पीड एडिशन के समान ही है।

रेडमी नोट 12 प्रो स्पीड एडिशन के अन्य फीचर्स की बात करें तो यह रेडमी नोट 12 प्रो जैसे ही हैं। इस फोन में भी 6.67 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। फोन में बेहतर डिस्प्ले के लिए डॉल्बी विजन का सपोर्ट भी दिया गया है।

कीमत और उपलब्धता

Redmi Note 12 Pro स्पीड एडिशन को फिलहाल चीन में पेश किया गया है। फोन के 6 GB रैम, 128 GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत भारतीय मुद्रा के अनुसार करीब 20,000 रुपये, 8 GB रैम, 256 GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत भारतीय मुद्रा के अनुसार करीब 21,000 रुपये और 12 GB रैम, 256 GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत भारतीय मुद्रा के अनुसार करीब 23,700 रुपये रखी गई है।  

यह भी पढ़ें- Motorola ThinkPhone 512 GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ हो सकता है लॉन्च, जानिये सभी संभावित फीचर्स