Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Apple iOS 16.0.3 भारत में हुआ रोलआउट, नोटिफिकेशंस से लेकर कैमरा सबके बग्स करेगा फिक्स

iOS 16.0.3 iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max पर नोटिफिकेशंस की समस्या को दूर करने के लिए iOS 16.0.3 अपडेट को रोलआउट किया है । इस अपडेट को खासकर iPhone 14 में हो रही स्मस्याओं को फिक्स करने के लिए पेश किया गया है।

By Ankita PandeyEdited By: Updated: Tue, 11 Oct 2022 03:48 PM (IST)
Hero Image
भारत में रोलआउट हुआ Apple iOS 16.0.3, जानें डिटेल

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Apple iPhone यूजर्स के लिए एक नया iOS अपडेट रोल आउट कर रहा है। बता दें कि iOS वर्जन 16.0.3 भारत में भी उपलब्ध है, और यह मेल ऐप के साथ समस्याओं को ठीक करता है। इस अपडेट को खासकर उन कुछ समस्याओं को भी ठीक करता है, जिन पर नए iPhone 14 सीरीज के यूजर्स ने ध्यान दिया है। जैसे कि यह वॉयस कॉल के दौरान iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max पर डिलेड नोटिफिकेशन समस्या को संबोधित करता है। इसके अलावा कुछ CarPlay यूजर्स को iPhone 14 सीरीज के साथ कम वॉल्यूम की समस्या का भी सामना करना पड़ा और Apple इसे भी संबोधित कर रहा है।

कैमरा को लेकर भी है समस्याएं

कुछ iPhone 14 यूजर्स को कैमरा ऐप के साथ आने वाली समस्याओं का भी सामना करना पड़ा। आधिकारिक चेंजलॉग कहता है कि आईफोन 14 प्रो और आईफोन 14 प्रो मैक्स पर मोड के बीच लॉन्च या स्विच करने पर कैमरा धीमा हो जाता है। कुछ अन्य आईफोन यूजर्स को मेल ऐप में पैचवर्क भी मिल रहा है। नया iOS 16.0.3 आईफोन 8 और इसके बाद के वर्जन के लिए उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें- एक महीने के अंदर दो बड़ी कंपनियों ने लॉन्च किए अपने शानदार गैजेट्स, एक दूसरे को दे रहे कड़ी टक्कर

भारत में भी उपलब्ध है ये अपडेट

बता दें कि ऐपल का iOS 16.0.3 अपडेट भारत में भी उपलब्ध है। यूजर्स सेटिंग> सामान्य> सॉफ़्टवेयर अपडेट पर जाकर अवेलिबिलिटी की जांच कर सकते हैं। Apple ने अभी तक भारत के लिए किसी विशिष्ट iPhones पर 5G क्षमताओं को सक्षम करने के लिए अपडेट को रोल आउट नहीं किया है।

हालांकि एयरटेल ने खुलासा किया है कि उसकी 5G सेवाएं आईफोन पर तब तक काम नहीं करेंगी जब तक कि कंपनी अपने स्मार्टफोन को OTA अपडेट के साथ अपडेट नहीं करती।

Apple भारत में iOS 16.1 अपडेट के साथ iPhone पर 5G अनलॉक कर सकता है, जो पहले से ही बीटा चैनल पर यूजर्स के लिए उपलब्ध है। बीटा अपडेट ने यूजर्स को रियल टाइम में स्पोर्ट्स स्कोर या लॉक स्क्रीन पर आपके उबर की स्थिति जैसे लाइव डाटा दिखाने के लिए नई लाइव एक्टिविटी फीचर की एस झलक पेश की है। इस फीचर को सबसे पहले Apple ने इस साल की शुरुआत में WWDC 2022 इवेंट में शोकेस किया था।

यह भी पढ़ें-क्या आपके आईफोन में भी हैं ये कमाल के कैमरा एडिटिंग टूल? पलट कर रख देंगे आपका अनुभव