Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Apple Watch ने बचाई प्रेग्नेंट महिला और बच्चे की जान, जानें क्या है पूरा मामला

Apple Life Saving Device कई बार एप्पल वॉच एक लाइफ सेविंग डिवाइस साबित हो गया है। यूजर को अलर्ट भेजकर कई बार एप्पल वॉच ने लोगों की जान बचाई है। हाल ही में एप्पल वॉच का एक नया मामला सामने आया है। इसमें एप्पल वॉच ने प्रेग्नेंट महिला और उसके बच्चे की जान बचाई है। इस आर्टिकल में पूरा मामला जानते हैं।

By Priyanka Kumari Edited By: Priyanka Kumari Updated: Fri, 06 Sep 2024 10:30 AM (IST)
Hero Image
Apple Watch ने दिया अलर्ट और बच गई प्रेग्नेंट महिला और बच्चे की जान

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। जब भी हमारी दिल की धड़कन बढ़ती है तो हमारा स्मार्टवॉच हमें अलर्ट दे देता है। ऐसे में यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि इस तरह के लाइफ सेविंग डिवाइस (Life Saving Device) हमारे लिए रक्षक साबित होते हैं।

हाल ही में, इन डिवाइस में शामिल एप्पल वॉच (Apple Watch) का एक मामला सामने आया है। इसमें एप्पल वॉच ने प्रेग्नेंट महिला और उसके बच्चे की जान बचाई है। हालांकि, यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार एप्पल वॉच में अलर्ट देकर लोगों की जान बचाई है। आइए, पूरा मामला जानते हैं।

क्या है पूरा मामला

रिपोर्ट के अनुसार राहेल मनालो और उसके बच्चे की जान बचाने में एप्पल वॉच की बढ़ी भूमिका है। दरअसल, मनालो 33 हफ्ते प्रेग्नेंट थी। अचानक से उनके दिल की धड़कन तेज हो गई। हार्ट बीट तेज होने के बाद मनोलो को अच्छा महसूस नहीं हुआ है। ऐसे में उन्होंने एप्पल वॉच के EKG फंक्शन फीचर का इस्तेमाल किया।

मनोलो को काफी समय से चक्कर आ रहे थे। उनकी सांस भी फूल रही थी। वह इन लक्षणों को काफी समय से इग्नोर कर रही थी। उन्हें लगा की प्रेग्नेंसी के दौरान ऐसा होना आम बात है। मनालो एक हृदय रोग विशेषज्ञ हैं। ऐसे में जब उनकी दिल की धड़कन 150 बीट प्रति मिनट पर पहुंच गई तो उन्हें चिंता हुई। दिल की धड़कन तेज होने के बाद एप्पल वॉच ने उन्हें अलर्ट किया। इस अलर्ट के बाद उन्होंने तुरंत मेडिकल हेल्प ली। अस्पताल में जाकर उनका अच्छे से इलाज हुआ और उन्होंने बेटी को जन्म दिया।

हेल्थ मॉनिटरिंग डिवाइस क्यों है जरूरी

वर्तमान में बिजी शेड्यूल में हम अपनी सेहत का अच्छे से ध्यान नहीं रख पाते हैं। ऐसे में डिजिटल स्मार्टवॉच जैसे डिवाइस हमारे हेल्थ को मॉनिटर करता है। अगर डिवाइस यूजर की हेल्थ में कोई भी इश्यू होता है तो डिवाइस तुरंत अलर्ट कर देता है। हालांकि, यह डिवाइस डॉक्टर जितनी सटीक जानकारी नहीं दे सकता है। लेकिन, अलर्ट के बाद यूजर को अपने सेहत के बारे में पता चल जाता है और वह डॉक्टर से कंसल्ट करता है।

यह भी पढ़ें: Gmail अकाउंट को हैकर्स से बचाने के लिए ऑन करें टू-फैक्टर-ऑथेंटिकेशन, पासवर्ड लीक होने पर भी नहीं चोरी होगा डेटा

Apple Watch कैसे ट्रैक करता है हार्ट बीट

एप्पल वॉच में ऑप्टिकल हर्ट रेट सेंसेर है। इस सेंसेर के जरिये वॉच पूरे दिन यूजर के हार्टबीट को ट्रैक करता है। अगर यूजर कोई फिजिकल एक्टिविटी जैसे जोगिंग, एक्सरसाइज आदि करता है तो उस वक्त वॉच यूजर के हर्टबीट को स्पेशली मॉनिटर करता है।

एप्पल वॉच के बैक में ग्रीन लाइट है। यह ग्रीन लाइट ब्लड फ्लो की रीडिंग करती है। इसके अलावा एप्पल वॉच ऑक्सीजन लेवल, रेस्ट, मेडीटेशन आदि को भी ट्रैक करता है। अगर वॉच को हेल्थ से जुड़ा कोई खतरा महसूस होता है तो वह यूजर को अलर्ट भेज देता है।

यह भी पढ़ें: iPhone 16 Sale Date: लॉन्च से पहले सामने आई आईफोन 16 सीरीज की सेल डेट, कीमतों का भी खुलासा