Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Apple WWDC 2022: ऐपल ने macOS Ventura की घोषणा की, इन डिवाइसेज को मिलेगा अपडेट, यहां देखें लिस्ट

Apple WWDC 2022 ऐपल के अनुसार नया macOS ventura अपडेट सबसे एडवांस डेस्कटॉप ऑपरेटिंग सिस्टम है। macOS ventura स्टेज मैनेजर कॉन्टिन्यूइटी कैमरा जैसे कई नए फीचर्स लाता है। बता दें कि यह नया अपडेट वर्तमान में डेवलपर प्रिव्यू के तहत डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।

By Ankita PandeyEdited By: Updated: Tue, 07 Jun 2022 02:23 PM (IST)
Hero Image
Apple WWDC 2022: ऐपल ने पेश किया macOS Ventura PC- Apple

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Apple WWDC 2022: ऐपल ने macOS Ventura को Apple WWDC 2022 के दौरान लॉन्च किया गया है। ऐपल macOS का कोडनेम Ventura है। ये सॉफ्टवेयर अपडेट नए स्टेज मैनेजर, स्पॉटलाइट फीचर के साथ आता है। इसके मेल ऐप और सफारी को भी सभी नई सुविधाओं के साथ अपडेट किया गया है। आइये इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं।

स्टेज मैनेजर

यह यूजर को बेहतर फोकस देने के लिए सभी विंडो को साइड में ले जाता है। स्टेज मैनेजर फीचर में सभी विंडो एक साथ आ जाती हैं। आप पूरक ऐ्प के साथ काम करने के लिए ऐप्स को ग्रुप भी कर सकते हैं। यह आपको डेस्कटॉप पर मल्टी-टास्किंग में मदद करता है।

स्पॉटलाइट

स्पॉटलाइट फीचर लोकल फाइलों या जनरल सर्च के लिए क्विक सर्च की अनुमति देगा। यह फीचर यूजर्स को वेब पर किसी इमेज को खोजने देता है। इसके अलावा आप स्पॉटलाइट बार का उपयोग करके ऐप्स को भी ढूंढ सकते हैं।

मेल ऐप

मेल ऐप को एक नया Undo Send फीचर मिला है, जो यूजर्स को मेल भेजे जाने के तुरंत बाद उसे Undo करने की अनुमति देता है। इसके अलावा आपको एक 'फॉलो अप' रिमाइंडर का विकल्प भी मिलेगा।

सफारी

सफारी बेहतर बैटरी दक्षता और बेहतर वीडियो प्लेबैक देगी।इसमें Shared Tab Groups फीचर भी है। आप अपने दोस्तों के साथ टैब्स के ग्रुप को शेयर कर सकते हैं और साथ में वेब को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके अलावा सफारी ने पासवर्ड की जगह पासकी को पेश किया है , जिसे गोपनीयता को भी बढ़ावा मिलेगा।इसकी मदद से फ़िंगरप्रिंट या फ़ेसआईडी का उपयोग करके एक यूनिक डिजिटल की बनाई जाएगी। यह iPadOS, macOS, iOS और Apple TV पर उपलब्ध होगा।

इन डिवाइस को मिलेगा अपडेट

कंपनी ने नए macOS ventura अपडेट को हासिल करने योग्य मैक डिवाइसेज की सूची की भी घोषणा की। ऐप्पल ने 2016 में या उससे पहले लॉन्च किए गए कुछ मैक मॉडल के लिए OS सपोर्ट को बंद कर दिया है।

  • आईमैक (2017 या बाद का)
  • आईमैक प्रो
  • मैकबुक एयर (2018 या बाद में)
  • मैकबुक प्रो (2017 या बाद का)
  • मैक प्रो (2019 या बाद का)
  • मैक स्टूडियो
  • मैक मिनी (2018 या बाद का)

कैसे डाउनलोड करें macOS ventura?

WWDC 2022 कीनोट खत्म होने के तुरंत बाद Apple ने macOS ventura के पहले डेवलपर प्रिव्यू को डेवलपर्स के लिए पेश किया है। जो लोग ऐपल डेवलपर प्रोग्राम के सदस्य हैं, वे macOS Ventura अपडेट को तुरंत डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं। बता दें कि इसका पब्लिक बीटा बिल्ड जुलाई 2022 में डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। ऐपल ने यह भी पुष्टि की कि macOS ventura अपडेट 2022 के अंत तक सभी योग्य उपकरणों के लिए उपलब्ध होगा।