Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Apple Event 2023: iPhone 15 के लॉन्च से पहले X.com ने लाइक बटन में किया बदलाव, इस तरह दिखाई देगा नया आइकन

एपल अपने लेटेस्ट इवेंट की तैयारी में है। इस इवेंट में कंपनी अपनी लेटेस्ट सीरीज iPhone 15 सीरीज को लॉन्च करने के लिए तैयार है। इस इवेंट से पहले सोशल मीडिया साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) ने अपने लाइक बटन में बदलाव किया है। बता दें कि कंपनी iPhone 15 Series के अलावा एपल वॉच और Airpods को भी पेश कर सकता है।

By Ankita PandeyEdited By: Ankita PandeyUpdated: Tue, 12 Sep 2023 07:42 PM (IST)
Hero Image
Apple Event 2023: Wanderlust इवेंट से पहले X.com ने लाइक बटन में किया बदलाव, इस तरह दिखाई देगा नया आइकन

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Apple अपने सालाना इवेंट से कुछ ही घंटे दूर है। इस इवेंट का इंतजार काफी लंबे समय से लोगों द्वारा किया जा रहा है। कंपनी ने सोशल मीडिया के जरिए भी अपने इवेंट का प्रमोशन किया है। एलन मस्क के जाने माने के सोशल मीडिया साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) एपल के सालाना इवेंट को ट्रिब्यूट देते हुए अपने लाइक बटन में फेर बदल कर दिया है।

एक्स ने बटन में किए बदलाव

  • एक्स ने एपल के वंडरलस्ट इवेंट से पहले लाइक बटन में बदलाव किया है। बता दें कि वंडरलस्ट इवेंट में iPhone 15 सीरीज, नई Apple वॉच सीरीज और USB-C के साथ AirPods Pro को भी लॉन्च किया जा सकता है।
  • अगर आप लाइक बटन पर क्लिक करते हैं तो वह लाल रंग में आने के पहले एनीमेशन की तरह फैलता है। Apple HUB ने इसको लेकर एक पोस्ट भी किया है।

नए कलर ऑप्शन में आएंगे iPhone

  • एक नई रिपोर्ट में पता चला है कि Apple के टीजर वीडियो में देखा गया मैटल पैटर्न iPhone 15 Pro और Pro Max मॉडल पर टाइटेनियम के साथ स्विच किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Apple Event 2023 LIVE Updates: आज लॉन्च होंगे iPhone 15 Series और Watch Series 9, जानें हर अपडेट

2020 से ही चल रहा है ये पैटर्न

  • रिपोर्ट में यह भी जानकारी मिली है कि Apple 2020 से ही यूनिक ट्विटर 'लाइक' एनिमेशन का उपयोग कर रहा है। इसका उपयोग पहली बार सितंबर 2020 में 'टाइम फ्लाइज' इवेंट में किया गया था।
  • इसके अलावा कंपनी ने Wanderlust इवेंट के लिए सिग्नेचर लोगो के साथ एक कस्टम ट्विटर हैशटैग का भी उपयोग किया। इससे पहले Apple ने WWDC 2023 में भी सिग्नेचर लोगो और कस्टम हैशटैग पेश किया था।

कैसे होगा आज के Apple इवेंट?

  • आज के इवेंट का मेन फोकस नए iPhone ही होंगे, जिसमें iPhone 15, 15 Plus, 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को शामिल किया जा सकता है।
  • इसके अलावा, Apple ने EU नियमों के कारण iPhone 15 सीरीज के साथ USB टाइप-C को पेश कर सकता है।
  • स्टैंडर्ड iPhone 15 मॉडल में Apple केबल के साथ सीमित चार्जिंग स्पीड हो सकती है और केवल iPhone 15 Pro और Pro Max तेज़ डेटा ट्रांसफर गति के साथ आएंगे।

कंपनी इसके साथ दो स्मार्टवॉच

  • ऐप्पल इस साल अपनी दो वॉच लाइन्स - एपल वॉच सीरीज 9 और एपल वॉच अल्ट्रा के लिए अपडेट जारी करने की भी योजना बना रहा है।
  • इसके अलावा अपने नियमित AirPods और AirPods Max के लिए USB-C चार्जिंग पेश करना है।

यह भी पढ़ें- Apple iPhone 15 series: 8GB रैम के साथ एंट्री कर सकता है iPhone 15 Pro, मिल सकता है 1TB स्टोरेज