Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Google-Samsung से पहले Vivo के इन स्मार्टफोन को मिला एंड्रॉइड 15 अपडेट, लाइव ट्रांसलेट जैसे फीचर्स

गूगल और सैमसंग से पहले वीवो के कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉइड 15 अपडेट रोलआउट होना शुरू हो गया है। अपडेट में कई नए फीचर्स मिले हैं। फिलहाल अपडेट वीवो के फ्लैगशिप डिवाइस को ही मिला है। आने वाले दिनों में इसे सभी के लिए रोलआउट किया जा सकता है। ध्यान दें नया अपडेट अभी गूगल की पिक्सल सीरीज को भी नहीं मिला है।

By Jagran News Edited By: Yogesh Singh Updated: Sat, 28 Sep 2024 05:30 PM (IST)
Hero Image
वीवो के चुनिंदा डिवाइस के लिए अपडेट रोलआउट किया जा रहा है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। गूगल और सैमसंग से पहले कुछ वीवो यूजर्स को एंड्रॉइड 15 मिलना शुरू हो गया है। दूसरे फोन्स के लिए रोलआउट होने से पहले वीवो के चुनिंदा फ्लैगशिप डिवाइसों के लिए अपडेट जारी किया जा रहा है। अपडेट के आधिकारिक लॉन्च होने में अभी कुछ दिन बचे हैं, लेकिन उससे पहले ही कुछ यूजर्स नए अपडेट का मजा ले रहे हैं।

इन स्मार्टफोन को मिला अपडेट

वीवो की कस्टम स्किन फनटच ओएस 15 गूगल और सैमसंग से पहले चुनिंदा फ्लैगशिप डिवाइसों के लिए जारी की जा रही है। अपडेट फिलहाल Vivo X100 सीरीज, Vivo X Fold 3 Pro और iQOO 12 के लिए रोलआउट किया जा रहा है। जबकि सैमसंग और गूगल की पिक्सल 9 सीरीज को फिलहाल नया अपडेट नहीं मिला है।

नए फीचर्स बनाएंगे खास

अपडेट यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स की पेशकश कर रहा है। इनमें गैलरी ऐप में एक AI पावर्ड इरेजर टूल शामिल है, जो Google फोटो के मैजिक इरेजर जैसा है। फोटो एडिटिंग के शौकीनों के लिए एक शैडो रिमूवल टूल भी अपडेट में मिला है। इसके अलावा फनटच ओएस 15 में लाइव ट्रांसलेट फीचर भी दिया गया है। 

आने वाले दिनों में वीवो अपने दूसरे डिवाइस के लिए भी अपडेट को पेश कर सकता है। अपडेट में वीवो कुछ बेहतरीन फीचर लेकर आएगा। इसमें पार्शियल स्क्रीन शेयरिंग, सैटेलाइट कनेक्टिविटी, फोटो के लिए AI इरेजर और प्राइवेट स्पेस जैसे फीचर शामिल हैं।

पिक्सल डिवाइस से पहले मिला अपडेट

अपडेट भले ही वीवो के कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन्स के लिए रोलआउट होना शुरू हो गया है, लेकिन देखने वाली बात है कि वीवो आगे भी इसे जारी रखती है या नहीं। ऐसा पहली बार हुआ है कि जब पिक्सल डिवाइस से पहले किसी दूसरे डिवाइस को गूगल का नया अपडेट मिला है।

यह भी पढ़ें- 5G Phone under 10k: फ्लिपकार्ट पर 10 हजार से कम में मिल रहे 5G स्मार्टफोन, दमदार खूबियों से लैस