Move to Jagran APP

Budget 2024 Expectation: 1 फरवरी के बाद सस्ते हो सकते हैं Smartphones, प्रोडक्शन क्षमता बढ़ने के भी आसार

टेक सेक्टर के लिए आगामी अंतरिम बजट काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर लगने वाले टैक्स को कम किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो सीधे तौर पर मंहगे स्मार्टफोन सस्ते हो जाएंगे। उम्मीद की जा रही है कि सरकार के द्वारा बजट में PLI (प्रोडक्शन लिंक्ड इसेंटिव) पॉलिसी में वृद्धि की जा सकती है।

By Yogesh Singh Edited By: Yogesh Singh Updated: Tue, 30 Jan 2024 07:30 PM (IST)
Hero Image
बजट में सस्ते हो सकते हैं स्मार्टफोन
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। 1 फरवरी 2024 को नरेन्द्र मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का आखिरी अंतरिम बजट पेश करने वाली है। इसको लेकर लोगों के बीच खूब उम्मीदें हैं। आगामी बजट में कई उत्पादों से संबधित राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स को लेकर कहा जा रहा है कि इनकी कीमतें कम हो सकती है।

इंपोर्ट ड्यूटी होगी कम

उम्मीद की जा रही है कि बजट के दौरान सरकार इंपोर्ट ड्यूटी को कम कर सकती है। ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि आगामी बजट में स्मार्टफोन बनाने में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रॉनिक घटकों पर आयात शुल्क में कटौती की जा सकती है।

स्मार्टफोन सस्ते होने की उम्मीद

टेक सेक्टर के लिए आगामी अंतरिम बजट काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर लगने वाले टेक्स को कम किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो सीधे तौर पर मंहगे स्मार्टफोन सस्ते हो जाएंगे। उम्मीद की जा रही है कि सरकार के द्वारा बजट में PLI (प्रोडक्शन लिंक्ड इसेंटिव) पॉलिसी में वृद्धि की जा सकती है।

प्रोडक्शन क्षमता बढ़ने के आसार

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर इंपोर्ट ड्यूटी को कम किया जाता है तो, संभव तौर स्मार्टफोन तो सस्ते होंगे ही साथ ही देश में स्मार्टफोन उत्पादन में भी बढ़ोत्तरी होगी। ये उत्पादन 28 प्रतिशत तक वृद्धि कर सकता है।

ये भी पढ़ें- Realme 12 Pro 5G VS Realme 12 Pro+ 5G: दिखने में एक-जैसे दोनों फोन, यहां समझिए इन Smartphone में क्या है अंतर