Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Cyberstud SPIN: गेमर्स के लिए जल्द लॉन्च होगा अनोखा डिवाइस, महज इतनी रहेगी कीमत

साइबरस्टड SPIN को 360-डिग्री फिजेट स्पिनर मैकेनिज्म के साथ डिजाइन किया गया है इसमें मैटल और चमकीले रंग शामिल हैं। सामने आए पोस्टर संकेत मिलता है कि इनका डिजाइन कंपनी के बड्स से मिलता जुलता रह सकता है। इस डिवाइस को कंपनी गेमर्स के लिहाज से डिजाइन कर रही है। पोस्टर से भी यह देखने यूनीक सा लगता है। इसमें 40एमएस तक लो लेंटेसी सपोर्ट मिलेगा।

By Yogesh Singh Edited By: Yogesh Singh Updated: Mon, 03 Jun 2024 06:00 PM (IST)
Hero Image
Nu Republic एक खास प्रोडक्ट लॉन्च करने वाली है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय वियरेबल टेक ब्रांड Nu Republic एक खास प्रोडक्ट लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। इसका नाम साइबरस्टड SPIN है। ईयरबड्स की एक अनूठी जोड़ी जो फिजेट स्पिनर के रूप में भी काम करती है। इसे जल्द ही भारत और दूसरे देशों में बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा।

साइबरस्टड SPIN को 360-डिग्री फिजेट स्पिनर मैकेनिज्म के साथ डिजाइन किया गया है इसमें मैटल और चमकीले रंग शामिल हैं। सामने आए पोस्टर संकेत मिलता है कि इनका डिजाइन कंपनी के बड्स से मिलता जुलता रह सकता है। इस डिवाइस को कंपनी गेमर्स के लिहाज से डिजाइन कर रही है। पोस्टर से भी यह देखने यूनीक सा लगता है। इसमें 40एमएस तक लो लेंटेसी सपोर्ट मिलेगा।

गेमर्स के लिए खास डिवाइस 

कंपेरिजन में देखें तो सीएमएफ के गेमिंग बड्स 120एमएस तक के लो लेंटेसी सपोर्ट के साथ आते हैं। इसकी कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं है। लेकिन उम्मीद है कि इसे भारत में 3,000 रुपये की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।

इस डिवाइस को नेपाल, श्रीलंका और यूएई में भी लॉन्च किया जाएगा। यहां भी इसकी कीमत इतनी ही रह सकती है। Nu Republic भारतीय वियर टेक ब्रांड है, जो ऑडियो प्रोडक्ट, TWS, स्पीकर, स्मार्टवॉच और चार्जिंग सॉल्यूशंस पेश करती है।

ये भी पढ़ें- Tech layoffs in May 2024: गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों में छंटनी का दौर जारी, मई में गई इतनी नौकरी