Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Daiwa के 'मेड इन इंडिया' 43 और 50 इंच वाले 4K UHD टीवी भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और ऑफर्स

Daiwa स्मार्ट टीवी WebOS बेस्ड है। स्मार्ट टीवी दो स्क्रीन साइज 43 इंच और 55 इंच में आएंगी। इन दोनों स्क्रीन साइज के स्मार्ट टीवी की खरीद पर एक साल की वारंटी दी जाती है। साथ ही पैनल पर एक साल की वारंटी ऑफर दी जा रही है।

By Saurabh VermaEdited By: Updated: Wed, 08 Dec 2021 09:00 PM (IST)
Hero Image
यह Daiwa स्मार्ट टीवी की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। फास्टेस्ट ग्रोइंग इंडियन कंज्यूमर ड्यूरेबल ब्रांड Daiwa की दो नई 4K UHD स्मार्ट टीवी को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह एक मेड इन इंडिया स्मार्ट टीवी हैं, जिन्हें ग्रेटर नोएडा मैन्युफैक्चरिंग सेंटर में बनाया गया है। यह दोनों एक WebOS बेस्ड स्मार्ट टीवी है। स्मार्ट टीवी दो स्क्रीन साइज 43 इंच और 55 इंच में आएंगी। इन दोनों स्क्रीन साइज के स्मार्ट टीवी की खरीद पर एक साल की वारंटी दी जाती है। साथ ही पैनल पर एक साल की वारंटी ऑफर दी जा रही है।

कीमत 

Daiwa 4K D43U1WOS UHD, 40 इंच स्मार्ट टीवी 34,999 रुपये में आएगी, जबकि Daiwa 4K D55U1WOS, 50 इंच स्मार्ट टीवी 49,999 रुपये में आएगा। इन स्मार्ट टीवी को इनबिल्ट ThinQ AI वॉयस फीचर सपोर्ट दिया गया है। साथ ही इमसें ThinQ AI वॉइस असिस्टेंस सपोर्ट के साथ आएगा। दोनों मॉडल के साथ बेजललेस डिजाइन दी गई है। 

स्पेसिफिकेशन्स 

Daiwa 4K UHD स्मार्ट टीवी HDR10 का सपोर्ट के साथ आएगा। इसका पीक ब्राइटनेस 400 nits है। दोनों टीवी का रिफ्रेस्ड रेट 60Hz है। जबकि स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 96 फीसदी है। स्मार्ट टीवी क्वॉटम Luminit+ टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। दोनों स्मार्ट टीवी क्वॉडकोर प्रोसेसर के साथ आएंगे। दोनों टीवी में 1.5GB रैम और 8GB स्टोरेज सपोर्ट दिया गया है। स्मार्ट टीवी में इनबिल्ट एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट मिलेगा। इन दोनों स्मार्ट टीवी में 20W का सराउंड स्पीकर दिया गया है जिसके साथ डॉल्बी ऑडियो का सपोर्ट है। टीवी में मैजिक रिमोट दिया गया है। मतलब इन दोनों स्मार्ट टीवी को बोलकर ऑपरेट किया जा सकेगा। Daiwa 4K UHD स्मार्ट टीवी में कनेक्टिविटी के लिए ड्यूल बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ v5, तीन HDMI पोर्ट, दो USB पोर्ट सपोर्ट दिया गया है।

ये भी पढे़ं- 

एशिया का सबसे बड़ा मेटा ऑफिस भारत में खुला, जानिए इसकी खूबियां

2021 में पोर्न स्टार Martini, आर्यन खान Google पर किए गए सबसे ज्यादा सर्च, यहां देखें पूरी लिस्ट