Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Elon Musk ने एक्स पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स का बनया रिकॉर्ड, टॉप 5 कौन-कौन हैं शामिल?

अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स का रिकॉर्ड बनाया है। ट्विटर पर उन्हें करीब 200 मिलियन यूजर फॉलो करते हैं। साल 2022 में ट्विटर खरीदने के बाद वे लगातार इस प्लेटफॉर्म पर बदलाव कर रहे हैं। यहां हम आपके साथ ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले सेलेब्रिटी की लिस्ट शेयर कर रहे हैं।

By Jagran News Edited By: Subhash Gariya Updated: Mon, 07 Oct 2024 09:25 PM (IST)
Hero Image
एलन मस्क के बाद बराक ओबामा का नाम शामिल है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अरबपति कारोबारी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में Twitter) के प्रमुख Elon Musk काफी ट्रेंड पर रहते हैं। एलन मस्क ने ट्विटर पर 200 मिलियन फॉलोवर वाले पहले शख्स बन गए हैं। ट्विटर के स्वामित्व रखने वाले मस्क इस प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले यूजर बन गए हैं। 200 मिलियन फॉलोअर्स के साथ उन्होंने रिकॉर्ड बना लिया है।

मस्क ने Twitter का नाम बदलकर रखा X

Elon Musk ने साल 2022 में Twitter को 44 बिलियन डॉलर (करीब 4,400 करोड़ रुपये) में खरीदा था। ट्विटर को खरीदने के बाद उन्होंने एक्स पर कई बदलाव किए। इसके साथ ही उन्होंने एक्स यूजर्स के लिए मोनेटाइजेशन पॉलिसी भी पेश की। एक्स पर उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।

मस्क के बाद किसके फॉलोअर्स हैं सबसे ज्यादा

एक्स पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स की लिस्ट में Elon Musk 200 मिलियन के साथ टॉप पर हैं। उनके बाद इस लिस्ट में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा है। दूसरे पायदान पर मौजूद ओबामा के 131.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। ओबामा के बाद ट्विटर (एक्स) पर तीसरे नंबर पर फुटबॉल सुपरस्टार Cristiano Ronaldo हैं। उन्हें ट्विटर पर 113.2 मिलियन यूजर फॉलो करते हैं।

पॉप स्टार जस्टिन बीबर (Justin Bieber) ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वालों की लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं। उनके फॉलोअर्स की संख्या 110.3 मिलियन है। अमेरिकी सिंगर Rihanna इस लिस्ट पर 5वें नंबर पर हैं। ट्विटर पर उन्हें करीब 108.4 मिलियन यूजर फॉलो करते हैं।

पीएम मोदी के हैं 100 मिलियन फॉलोअर्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वालों की लिस्ट में शामिल हैं। हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार किया है। फिलहाल पीएम मोदी के 102.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।