Move to Jagran APP

सावधान! अपने स्मार्टफोन से तुरंत डिलीट करें ये 9 Android Apps, नहीं तो लीक हो जाएगा आपका Facebook लॉग-इन पासवर्ड

डॉक्टर वेब के विशेषज्ञों ने गूगल प्ले-स्टोर पर उपलब्ध 9 ऐसे एंड्राइड ऐप का पता लगाया है जो फेसबुक यूजर की लॉग-इन आईडी और पासवर्ड चुरा रहे हैं। इससे पहले अप्रैल में लिंक्डइन के प्लेटफॉर्म पर सेंधमारी की गई थी।

By Ajay VermaEdited By: Updated: Mon, 05 Jul 2021 07:10 AM (IST)
Hero Image
वायरस वाले ऐप की प्रतिकात्मक फोटो दैनिक जागरण की है
नई दिल्ली, टेक डेस्क। आज के वक्त में तकनीक जितनी तेजी से विकास कर रही है, दूसरी तरफ उतनी तेजी के साथ साइबर ठगी और निजी डेटा चोरी होने के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। अप्रैल में लिंक्डइन के प्लेटफॉर्म पर सेंधमारी की गई थी। अब 9 ऐसे एंड्राइड ऐप का पता लगाया गया है, जो फेसबुक यूजर की लॉग-इन आईडी और पासवर्ड चुरा रहे हैं। यह जानकारी Doctor Web की रिपोर्ट से मिली है।

डॉक्टर वेब के विशेषज्ञों का मानना है कि ये 9 वायरस वाले मोबाइल ऐप बहुत खतरनाक हैं। इन ऐप्स को अब तक 5,856,010 बार डाउनलोड किया जा चुका है। ये ऐप एक खास तरीके के मकैनिज्म का इस्तेमाल करके सेटिंग्स की अनुमति पाने के बाद वैध फेसबुक वेब पेज https://www.facebook.com/login.php को वेबव्यू में अपलोड कर देते हैं। इसके बाद ऐप जावा स्क्रिप्ट जरिए फेसबुक यूजर की लॉग-आईडी और पासवर्ड चुरा लेते हैं। हालांकि, अब इन मोबाइल ऐप को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया है।

Processing Photo

इस मोबाइल ऐप को गूगल प्ले-स्टोर पर 5,000,000 से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। इस मोबाइल ऐप को chikumburahamilton ने बनाया है।

PIP Photo

यह एक फोटो एडिटिंग ऐप है। इस ऐप को Lillians ने तैयार किया है और गूगल प्ले-स्टोर पर इसे अब 1,000,000 से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है।

Horoscope Daily

1,000,000 से अधिक यूजर्स इस ऐप को डाउनलोड कर चुके हैं। इस ऐप मोबाइल ऐप को HscopeDaily momo ने बनाया है।

Rubbish Cleaner

यह एक परफॉर्मेंस ऑप्टिमाइजर ऐप है। इस ऐप को 1,000,000 से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है और इसे SNT.rbcl ने बनाया है।

App Lock Keep

गूगल प्ले-स्टोर पर इस ऐप को 5000 से अधिक यूजर्स ने डाउनलोड किया है। इस ऐप को Sheralaw Rence बनाया है।

Inwell Fitness

यह एक फिटनेस ऐप है। इस ऐप को 5,000,000 से अधिक बार इंस्टॉल किया जा चुका है। इसके डेवलपर की जानकारी नहीं मिली है।

Horoscope Pi

इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर 1000 से अधिक यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं। इस मोबाइल ऐप को Talleyr Shauna ने बनाया है।

Lockit Master

इस ऐप को 5,000,000 बार डाउनलोड किया जा चुका है। इसके बारे में ज्यादा कुछ जानकारी नहीं मिली है।

App Lock Manager

इस ऐप को Implummet col ने बनाया है।