Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Flipkart Big Billion Days Sale 2023: Samsung, OnePlus से Xiaomi तक, इन स्मार्टफोन ब्रांड्स पर मिल रही बंपर छूट

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने जा रहे हैं तो जरा रुकिए क्योंकि जल्द ही Flipkart Big Billion Days Sale 2023 शुरू होने वाली है। इस सेल में सैमसंग वनप्लस शाओमी पोको नथिंग और रियलमी जैसे कई स्मार्टफोन ब्रांड्स पर भारी डिस्काउंट दिया जाएगा। आज हम आपको इस सेल और इसमें मिलने वाले ऑफर्स और डिस्काउंट के बारे में बताने जा रहे हैं।

By Ankita PandeyEdited By: Ankita PandeyUpdated: Thu, 28 Sep 2023 12:51 PM (IST)
Hero Image
Flipkart Big Billion Days Sale 2023: Samsung, OnePlus और Xiaomi पर मिल रहा डिस्काउंट

नई दिल्ली, टेक डेस्क। जल्द ही त्यौहारों का सीजन शुरू हो जाएगा। ऐसे में फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसी ई-कॉमर्स साइट इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर भारी डिस्काउंट पेश करेंगी। फिलहाल फ्लिपकार्ट ने अपने Big Billion Days Sale 2023 की घोषणा कर दी है। ये सेल 8 अक्टूबर से लाइव होकर 15 अक्टूबर तक चलेगी।

जैसे कि हम जानते हैं कि ये दोनों ही ई-कॉमर्स साइट अपने मेगा सेल इवेंट की तारीख आसपास रखती है। अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल भी 8 अक्टूबर से लाइव होगी। अगर फ्लिपकार्ट सेल की बात करें तो कंपनी ने सेल के पहले ही अपने प्लेटफॉर्म पर स्मार्टफोन पर मिलने वाली डील्स और ऑफर्स को टीज करना शुरू कर दिया है।

भले ही कंपना ने इस स्मार्टफोन की कीमतों की जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन हमे इस बात की जानकारी मिल गई है कि बिग बिलियन डेज सेल के दौरान किन स्मार्टफोन पर बेहतरीन ऑफर्स और डील्स मिल सकती है।

यह भी पढ़ें - 108MP कैमरा और 6GB रैम वाले Xiaomi फोन को सस्ते में खरीदने का मौका, मिल रहा 6 हजार तक का डिस्काउंट

माइक्रोसाइट पर शेयर की डिटेल

मेगा सेल से पहले ही फ्लिपकार्ट ने एक माइक्रोसाइट बनाई है, जिस पर आपको उन स्मार्टफोन्स की लिस्ट के साथ अपडेट मिल जाएगा, जो अपकमिंग सेल में डिस्काउंटेड प्राइस और ऑफर्स के साथ आएंगे।\

इन डिवाइस पर मिलेगा डिस्काउंट

माइक्रोसाइट की माने तो फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल में नीचे लिस्ट किए गए सभी स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट मिलेगी। आइये इनके बारे में जानते है।

  • Nothing Phone 1
  • Samsung Galaxy Z Fold 5
  • Samsung Galaxy Z Flip 5
  • Google Pixel 7
  • Oppo Reno 10 Pro 5G
  • Samsung Galaxy F13

  • Moto G32
  • Vivo V29e
  • Poco M5
  • Realme 11x 5G
  • Infinix Hot 30 5G
  • Redmi Note 12
  • Realme 10 Pro 5G
  • Moto G14 

इसके अलावा कंपनी ने उन स्मार्टफोन की भी लिस्ट दी है जो इस सेल के दौरान पहली बार बिक्री पर जाएंगे। इसमें Motorola Edge 40 Neo, Vivo T2 Pro 5G, Pixel 8, Vivo V29 और सैमसंग गैलेक्सी F34 5G शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - iPhone 15 के लिए बजट है टाइट तो ले डालिए iPhone 13, नए फोन के लॉन्‍च के साथ ही मिल रहा बंपर डिस्काउंट