Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Flipkart Big Diwali Sale: realme 9i 5G हुआ बेहद सस्ता, जानें अब कितना का मिल रहा है

Flipkart Big Diwali Sale में realme 9i 5G अब सस्ता हो गया है। इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। लेकिन फ्लिपकार्ट की सेल में इस फोन पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। जानिये realme 9i 5G अब कितने का हो गया।

By Kritarth SardanaEdited By: Updated: Sat, 15 Oct 2022 07:32 PM (IST)
Hero Image
realme 9i 5G photo credit- jagran file photo

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Flipkart Big Diwali Sale: realme 9i 5G को कंपनी ने इस साल अगस्त में ही लांच किया था। इस फोन के 2 मॉडल आते हैं। जिनमें लांच के समय में 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये रखी गई थी। लेकिन फ्लिपकार्ट की दिवाली सेल में यह फोन काफी सस्ता हो गया है।

realme 9i 5G सेल में अब कितने का मिल रहा है

फ्लिपकार्ट की दिवाली सेल में realme 9i 5G का 4 GB रैम मॉडल 12,999 रुपये में मिल रहा है। लेकिन फोन के 6 GB रैम मॉडल की कीमत अभी भी 16,999 रुपये में ही है। इस फोन पर आप SBI और Kotak बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिये 10 प्रतिशत के रूप में 1250 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा इस फोन को Flipkart Axis बैंक कार्ड से खरीदने पर भी 5 प्रतिशत का डिस्काउंट ले सकते हैं। फोन के 4 जीबी रैम मॉडल पर 12,400 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे यह फोन बहुत सस्ता मिल सकता है।

realme 9i 5G के फीचर्स

  • प्रोसेसर- इस फोन में Mediatek Dimensity 810 5G प्रोसेसर मिलता है।
  • डिस्प्ले- Realme 9i 5G में 90 Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसका टच सैंपलिंग रेट 180 Hz है।
  • मोटाई और वजन - इस फोन की मोटाई 8.1 mm है और वजन 187 ग्राम है।
  • कैमरा- इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा मिलता है। इसके अलावा फोन में 2 MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल और 2 MP का मैक्रो कैमरा मिलता है।
  • बैटरी- Realme 9i 5G में 5000 mAh की बैटरी दी गई है, यह 18 W की फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आता है।
  • ओएस- इस फोन में android 12 मिलता है।
  • अन्य फीचर्स- फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम, 3.5 mm जैक जैसे फीचर्स सभी मिलते हैं.                                                                                                                                                              यह भी पढ़ें- Amazon Sale: सैमसंग के 64 मेगापिक्सेल वाला ये स्मार्टफोन हुआ काफी सस्ता, जानिये अब ये कितने का मिल रहा है