Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CES 2023 : बात करने वाली कार से खर्राटे रोकने वाले तकिए तक... भविष्य की वो तकनीक जो बदल देंगी हमारी दुनिया

सीईएस-2023 में बहुत कुछ नया हुआ। कई नई चीजों की रूपरेखा पेश की गई। इसमें भविष्य की उन तकनीक को दर्शाया गया जो हमारी दुनिया बदल देंगी। आइए एक नजर डालते हैं उन सभी चीजों पर जो हमारा भविष्य तय कर सकती हैं...

By Siddharth PriyadarshiEdited By: Siddharth PriyadarshiUpdated: Wed, 11 Jan 2023 12:45 PM (IST)
Hero Image
Futuristic Techniques Launched in CES 2023, Know all details

नई दिल्ली, संतोष आनंद। हाल में अमेरिका के लास वेगास में संपन्न वर्ष के सबसे बड़े 'कंज्यूमर इलेक्ट्रानिक्स शो' (सीईएस) में कई अद्भुत तकनीकी उत्पाद पेश किए गए। इसमें 174 देशों की 3200 से ज्यादा कंपनियां शामिल हुईं। आइए जानते हैं सीईएस 2023 में प्रदर्शित कुछ अनूठे उत्पादों के बारे में...

दिव्यांगों का सहारा बनेगा सेवो ब्रो

सेवो ने दिव्यांगों के लिए एक खास तरह का ब्रो व्हीलचेयर प्रदर्शित किया है। इसकी खासियत है कि इसे चलाने के लिए किसी दूसरे व्यक्ति की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसे मोबाइल और जायस्टिक के जरिए नियंत्रित किया जा सकता है। इसकी मदद से दिव्यांग कहीं भी आसानी से जा सकते हैं, यहां तक कि सीढ़ियों पर भी चढ़ उतर सकते हैं। ब्रो व्हीलचेयर को चार्ज किया जा सकता है और फुल चार्ज में इसकी रेंज 35 किलोमीटर है। इसकी टाप स्पीड 10 किलोमीटर प्रति घंटा है।

बात करने-रंग बदलने वाली कार

आप अपनी इच्छा से इस कार का रंग बदल सकेंगे। सीईएस 2023 में बीएमडब्ल्यू ने एक ऐसी ही फ्यूचरिस्टिक कार आइ विजन डी पेश किया है। इसमें एडवांस कलर चेंज टेक्नोलाजी है यानी यूजर अपनी इच्छा से कार के रंग को बदल पाएंगे। यह कार खुद को 32 रंगों में बदल सकती है। कंपनी का दावा है कि यह एक सेकंड में कई तरह के पैटर्न जेनरेट और चेंज कर सकती है। यह इलेक्ट्रिक स्पोर्ट सेडान कार है, जिसे फ्यूचर मोबिलिटी से जोड़ा जा रहा है। दावा है कि यह कार आपसे बात भी कर सकती है।

विथिंग्स यू-स्कैन एट-होम यूरिन एनालिसिस डिवाइस

सीईएस-2023 में विथिंग्स ने एक ऐसा डिवाइस पेश किया है, जिसकी मदद से आप घर पर खुद ही यूरिन की जांच कर सकते हैं। इसमें सेंसर का उपयोग किया गया है, जो यूरिन के दौरान नमूना प्राप्त करके रिजल्ट वाइफाइ के माध्यम से फोन पर भेजता है। यह केटोन्स और विटामिन सी के लेवल की जांच कर सकता है। विथिंग्स का यू स्कैन डिवाइस एक होम यूरिन लैब की तरह है। यह यूरिन से शरीर में पोषक तत्वों की स्थिति भी बताता है।

बिना बिजली चलेगा टीवी

इस इवेंट में प्रदर्शित डिस्प्लेस टीवी इसलिए भी खास है, क्योंकि इसे बिना बिजली के भी चलाया जा सकता है। दरअसल, यह बैटरी वाला टीवी है और इसमें चार स्टापेबल बैटरी है, जो महीने भर तक काम कर सकती है। हालांकि यह तभी संभव है, जब एक दिन में केवल छह घंटे ही टीवी देखा जाए। टीवी का स्क्रीन साइज 55 इंच है।

खर्राटे रोकने ने मदद करेगा तकिया

अगर रात में सोते वक्त खर्राटे लेते हैं, तो अब इसका समाधान भी आ गया है। सीईएस में एक ऐसा स्मार्ट पिलो यानी तकिया पेश किया गया, जो नींद के दौरान खर्राटे रोकने में भी मदद करता है। इस स्मार्ट पिलो में अल्गोरिदम का उपयोग किया गया है। इससे पास में सोने वाले लोगों को खर्राटे से परेशानी नहीं होगी। इस स्मार्ट पिलो को 10 माइंड्स कंपनी ने पेश किया है।

वैलेंसेल फिंगरटिप ब्लड प्रेशर मानिटर

वैलेंसेल ने इस इवेंट में हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए ओवर-द-काउंटर फिंगरटिप ब्लड प्रेशर मानिटर पेश किया है। पीपीजी सेंसर से लैस है। इसकी खास बात है कि ब्लड प्रेशर को चेक करने के लिए कफ लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि इसे अंगुलियों के माध्यम से एक मिनट से भी कम समय में रक्तचाप को जांचा जा सकता है। रिजल्ट को एप के माध्यम से फोन पर देख सकेंगे। टाकिंग पेट्स इस इवेंट में फ्लूएंटपेट ने टाकिंग पेट्स नामक डिवाइस पेश किया है। इसकी मदद से पेट्स से बातचीत की जा सकेगी। फ्लूएंटपेट किट में कई सारे बटन दिए गए हैं, जिनकी मदद से पालतू जानवर भूख लगने पर इन बटन के उपयोग से आपको बता सकते हैं। हालांकि इसके लिए पहले पालतू जानवर को प्रशिक्षित करना होगा। इस किट में हेक्साटाइल्स है, जिसमें स्पीकर और छह बटन मिलती हैं। इसे एप की मदद से कंट्रोल किया जा सकता है।

सोनी-होंडा की कार अफीला

इस इवेंट में सोनी-होंडा ने इंटरैक्टिव कार अफीला कार को पेश किया है। कार में 40 से ज्यादा सेंसर होंगे। इसके अलावा, इसके पूरे बाहरी आवरण में अल्ट्रासोनिक व लिडार जैसी तकनीक होगी। इससे कार इंसानी शरीर की तरह हर तरफ की हरकतों को महसूस कर पाएगी। अफीला इलेक्ट्रिक कार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वर्चुअल रियल्टी और आग्मेंटेड रियल्टी मौजूद है, जो कि इसे अलग तरह की कार बनाते हैं। यह आटोमेटेड लेवल- 3 ड्राइविंग फीचर के साथ आएगी। अगर कार ट्रैफिक जाम में फंसी हुई है, तो इसे आटोनामस मोड में चला सकेंगे। इसे चर्चित अरबपति एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार टेस्ला का प्रतिद्वंद्वी माना जा रहा है। यह कार अमेरिका में 2026 से सड़कों पर आ जाएगी।

ये भी पढ़ें-

CES 2023: साल के पहले टेक इवेंट में हुईं बड़ी घोषणाएं, तकनीक की दुनिया में क्या होगा खास

Android के पुराने वर्जन पर Google लाया नया अपडेट, बदल जाएगा यूजर्स का एक्सपीरियंस