Move to Jagran APP

Google Doodle: पारसी न्यू ईयर की बधाई दे रहा गूगल का डूडल, जानिए क्यों खास है आज का दिन

Google अपने डुडल की मदद से हमारे खास मौकों को सेलिब्रेट करता है। आज का दिन भी कुछ खास है क्योंकि 19 मार्च को हर साल पारसी नववर्ष यानी नौरोज की शुरुआत होती है। गूगल ने अपने आज को डूडल को इसे डेडिकेट किया है। आज हम आपको बताएंगे कि ये दिन क्यों खास है और इसका क्या महत्व है।

By Ankita Pandey Edited By: Ankita Pandey Updated: Tue, 19 Mar 2024 12:59 PM (IST)
Hero Image
Google Doodle: पारसी न्यू ईयर की बधाई दे रहा गूगल का डूडल

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google Doodle अक्सर हमारे खास दिनों पर हमें बधाई देता है। हाल ही में कंपनी ने अपने डुडल के जरिए महिला दिवस की बधाई दी थी। इस बार यानी 19 मार्च को पारसी नववर्ष नौरोज के मौके पर भी गूगल ने अपने डुडल के जरिए बधाई दी है और इस खास दिन को सलिब्रेट कर रहा है।

आपको बताते चले कि नौरोज का अर्थ फारसी भाषा में नया दिन होता है। यह एक ऐसा समय जब दिन और रात की लंबाई लगभग बराबर होती है। सीधी भाषा में कहें तो इसे वसंत की शुरुआत का प्रतीक माना है, जो नवीनीकरण और पुनर्जन्म को दर्शाता है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

गूगल का खास डूडल

  • गूगल के आज के डूडल में पारसी संस्कृति के जीवंत एलिमेंट को शामिल किया गया है। इसमें फ्लावर डिजाइन, पारंपरिक केलीग्राफी, और हफ्ट-सिन टेबल जैसी चीजे दिखाई गई है।
  • बता दें कि हफ्ट-सिन एक खास टेबल सेटिंग है जिसमें सात आइटम शामिल हैं जिनके नाम पारसी में 'पाप(Sin)' अक्षर से शुरू होते हैं।

यह भी पढ़ें - Redmi ला रहा Snapdragon 8s Gen 3 तगड़े चिपसेट वाला फोन, सामने आया लेटेस्ट अपडेट

ब्लॉग पोस्ट में मिली जानकारी

  • Google ने अपने ब्लॉग में बताया कि ये सालाना लगभग 3,000 वर्षों से अधिक समय से चला आ रहा है। नौरोज की सबसे प्रारंभिक उत्पत्ति प्राचीन ईरान (पारस) में हुई थी।
  • नौरोज में सबसे खास परंपरा हफ्ट-सिन है, जिसमें परिवार इकट्ठा होते हैं और सात वस्तुएं निर्धारित करते हैं, जिनमें से हर एक नवीकरण और कायाकल्प का प्रतिनिधित्व करती है।
  • इन वस्तुओं में गेहूं, गेहूं का हलवा, जैतून सेब और सिरका जैसी चीजे शामिल है। जहां पुनर्जन्म और सौभाग्य के लिए गेहूं, शक्ति के लिए गेहूं का हलवा, प्यार के लिए जैतून, सूर्योदय के लिए जामुन, उम्र और धैर्य के लिए सिरका, सुंदरता के लिए सेब और अच्छे स्वास्थ्य के लिए लहसुन इस्तेमाल होते हैं।

यह भी पढ़ें -Realme Narzo 70 Pro 5G: रियलमी ने लॉन्च किया सबसे तगड़ा स्मार्टफोन, 5000mAh बैटरी और Sony IMX890 OIS कैमरा से है लैस