Move to Jagran APP

Wear OS 4 अपडेट में मिलेगा वॉट्सऐप कालिंग का सपोर्ट, स्मार्टवॉच की मदद से दरवाजा हो जाएगा अनलॉक

Wear OS 4 Update गूगल ने अपने इवेंट (Google I/O 2023) में Wear OS 4 अपडेट की घोषणा की है। कंपनी ने नए अपडेट में वॉट्सऐप कालिंग फीचर के साथ Google Home ऐप में नया कंट्रोल दिया है। (फाइल फोटो जागरण)

By Anand PandeyEdited By: Anand PandeyUpdated: Thu, 11 May 2023 05:33 PM (IST)
Hero Image
Google I/O 2023 has announced several new features coming with the latest Wear OS 4 update

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Google ने अपने I/O 2023 में नए Wear OS 4 अपडेट के साथ आने वाली कई नई फीचर्स की घोषणा की है। नए अपडेट में वॉट्सऐप का सपोर्ट, Google होम ऐप में नया कंट्रोल, Google कैलेंडर सपोर्ट के साथ-साथ जीमेल सहित कई नए फीचर्स की घोषणा की गई है।

आने वाले अगले हफ्ते में इसे आम यूजर्स के लिए रोल-आउट किया जाएगा। Wear OS 4 अपडेट यूजर्स को गूगल कैलेंडर में अपने शेड्यूल चेक, स्पॉटिफाई पर पॉडकास्ट सुनने और टाइल्स को कस्टमाइज करने का ऑप्शन देगा।

Wear OS 4 अपडेट में मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

Google ने अपने ब्लॉग पोस्ट में साझा किया है कि नया Wear OS 4 अपडेट आने वाले महीनों में कई नए फीचर्स के साथ रोल आउट होगा। यह अपडेट जीमेल, कैलेंडर और गूगल होम टू वेयर ओएस डिवाइसेज जैसी ढेर सारी गूगल सेवाएं लाएगा, जिससे यूजर्स अपने फोन का इस्तेमाल किए बिना उन्हें एक्सेस कर सकेंगे।

यह अपडेट जीमेल, कैलेंडर और गूगल होम टू वेयर ओएस डिवाइसेज जैसी ढेर सारी गूगल सर्विस लाएगा, जिससे यूजर्स अपने फोन का इस्तेमाल किए बिना उन्हें एक्सेस कर सकेंगे।

मिलेगा वॉट्सऐप कॉल का सपोर्ट

कंपनी ने कहा कि नया अपडेट यूजर्स को अपने वेयर ओएस-पॉवर्ड स्मार्टवॉच से दरवाजे को दूर से अनलॉक कर पाएंगे। यूजर्स अपने जीमेल का इस्तेमाल करने और किसी मेल का रिप्लाई भेजने में सक्षम होंगे। इसके अलावा, तकनीकी दिग्गज ने यह भी घोषणा की कि वियर ओएस 4 अपडेट वॉट्सऐप कॉल और चैट को सपोर्ट करेगा। गूगल बहुत जल्द इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वियर ओएस के लिए अपना पहला देशी वॉच ऐप रोल आउट करेगा।

मिलेगी बेहतरीन बैटरी लाइफ

Wear OS 4 अपडेट बैटरी लाइफ में सुधार, तेज टेक्स्ट-टू-स्पीच अनुभव और बैकअप और रिस्टोर सपोर्ट भी लाएगा। यह यूजर्स को घड़ियों के बीच डेटा और सेटिंग्स को सुरक्षित रूप से ट्रांसफर करने में मदद करेगा। सैमसंग के साथ साझेदारी में बनाया गया नया वॉच फेस फॉर्मेट भी डेवलपर्स और डिजाइनरों के लिए वेयर ओएस 4 के लिए आसानी से वॉच फेस बनाने के लिए लॉन्च किया गया है।