Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Google ने Fitbit स्मार्टवॉच का नया डिजाइन कलेक्शन किया लॉन्च, जानिए कीमत

टेक्नोलॉजी कंपनी Google ने Fitbit Sense और Versa 3 स्मार्टवॉच के लिए नए स्टाइलिश डिजाइनर कलेक्शन के साथ नई एक्सेसरी पेश की हैं। इन डिजाइनर कलेक्शन को Brother Vellies ने तैयार किया है जो एक लक्जरी एक्सेसरी ब्रांड है।

By Ajay VermaEdited By: Updated: Wed, 18 Aug 2021 09:08 AM (IST)
Hero Image
Fitbit Sense स्मार्टवॉच की फोटो दैनिक जागरण की है

नई दिल्ली, टेक डेस्क। दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल (Google) ने Fitbit Sense और Versa 3 स्मार्टवॉच के लिए नए स्टाइलिश डिजाइनर कलेक्शन के साथ नई एक्सेसरी पेश की हैं। इन डिजाइनर कलेक्शन को Brother Vellies ने तैयार किया है, जो एक लक्जरी एक्सेसरी ब्रांड है। यह ब्रांड कारीगर समुदायों और संस्कृतियों को बढ़ावा देता है।

गूगल ने कहा है कि स्मार्टवॉच के बैंड में हल्के चमड़े का इस्तेमाल किया गया है। इसे प्रीमियम तेल और रंगो के साथ-साथ पारंपरिक तकनीकों के माध्यम से तैयार किया गया है।

Fitbit Sense and Versa 3 का डिजाइनर कलेक्शन ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसकी कीमत 54 डॉलर यानी करीब 4,013 रुपये है। इसे फिटबिट की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। बता दें कि कंपनी ने अपना पहला डिजाइनर एक्सेसरी कलेक्शन साल 2014 में पेश किया था।

Fitbit ने इस कंपनी के साथ की साझेदारी

फिटबिट ने knit बैंड कलेक्शन के लिए Victor Glemaud के साथ साझेदारी की है। इसके तहत आने वाले Fitbit Sense और Versa 3 की कीमत 39.95 डॉलर यानी करीब 2,967 रुपये है।

Fitbit Sense

Fitbit Sense की बात करें तो यह स्मार्टवॉच कोरोवायरस के लक्षण आने से एक दो दिन पहले ही यूजर्स को कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना दे देती है। कंपनी का दावा है कि सांस लेने की गति (HRV) और हर्ट रेट SpO2 के बीच के अंतर के माध्यम से Fitbit Sense कोविड-19 की पहचान की जा सकती है। इतनी ही नहीं यह वॉच यूजर के स्ट्रेस लेवल को ट्रैक करने में भी सक्षम है। इसके अलावा स्मार्टवॉच में कॉल-मैसेज नोटिफिकेशन जैसे लेटेस्ट फीचर्स मिलेंगे।

Fitbit Versa 3

Fitbit Versa 3 स्मार्टवॉच PurePulse तकनीक के साथ आती है, जो यूजर के हार्ट रेट को मॉनिटर करती है। इसके साथ ही स्मार्टवॉच में इन-बिल्ट जीपीएस, गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को वॉच में एक्टिविटी ट्रैकर, फिटनेस मोड से लेकर कॉल-मैसेज नोटिफिकेशन तक मिलेगा। वहीं, इस स्मार्टवॉच का इस्तेमाल एंड्राइड और आईओएस यूजर्स कर सकते हैं।