Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

आज बंद हो जाएगी Google की ये खास सर्विस, 50 करोड़ से अधिक लोग करते हैं इस्तेमाल

जानी मानी कंपनी Google अपने पॉडकास्ट ऐप को बंद करने जा रहा है। आपको बता दें कि इस ऐप को 50 करोड़ से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है। कंपनी इस ऐप को 2 अप्रैल को बंद कर रहा है। कंपनी ने पिछले साल ही इसे बंद करने की योजना बना ली थी। इस ऐप को साल के अंत तक पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।

By Ankita Pandey Edited By: Ankita Pandey Updated: Tue, 02 Apr 2024 11:12 AM (IST)
Hero Image
आज बंद हो जाएगी Google की से खास सर्विस, यहां जानें डिटेल्स

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। गूगल के दुनिया भर में लाखों कस्टमर्स हैं, जो अपनी जरूरत के हिसाब से कंपनी की अलग-अलग सर्विसेज का इस्तेमाल करते हैं। कंपनी भी अपने कस्टमर्स को बेस्ट सर्विस देने के लिए लगातार काम करती रहती है। फिलहाल कंपनी अपनी एक सेवा को बंद करने की योजना बना रही है। हम Google Podcast की बात कर रहे हैं।

आपको बता दें कि Google पॉडकास्ट के प्ले स्टोर पर 500 मिलियन यानी 50 करोड़ से अधिक डाउनलोड है। आज यानी 2 अप्रैल से अमेरिका में ये ऐप स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध नहीं होगा। बता दें कि गूगल ऑडियो और वीडियो पॉडकास्ट पर बड़ा दांव लगाना चाहता है।

2023 में की थी घोषणा

  • YouTube Music ने पिछले साल एक ब्लॉग पोस्ट में Google पॉडकास्ट को बंद करने की घोषणा की थी। इसके चलते ऐप फिलहाल अमेरिका में बंद हो रहा है।
  • जानकारी यह भी मिली है कि इस साल के अंत में अन्य देशों में भी ये ऐप को यूजर्स के लिए भी काम करना बंद कर देगा।
  • आपको बता दें कि गूगल लंबे समय से इन-ऐप नोटिफिकेशन के जरिए यूजर्स को Google पॉडकास्ट ऐप को बंद करने की याद दिला रहा है।
  • ऐप के बंद होने के बाद कंपनी ने अब ऐप के होम पेज पर एक चेतावनी दिखाना करना शुरू कर दिया है, जिसमें यूजर्स से अपने डेटा को YouTube म्यूजिक या किसी पॉडकास्ट सेवा में ट्रांसफर करने के लिए कहा जा रहा है।

क्यों बंद हुआ ऐप

  • अब हर किसी के दिमाग में एक ये सवाल उठता है कि इस ऐप को क्यों बंद किया जा रहा है। अपने ब्लॉग पोस्ट इसका कारण बताते हुए Google ने कहा था कि 2024 को देखते हुए हम YouTube म्यूजिक पर पॉडकास्ट अनुभव में अपना निवेश बढ़ाएंगे।
  • इससे यह YouTube के साथ प्रशंसकों और पॉडकास्टरों के लिए समुदाय में केवल क्षमताएं, खोज और ऑडियो/विज़ुअल स्विचिंग का एक बेहतर समग्र गंतव्य बन जाएगा।

यह भी पढ़ें - Vivo X Fold 3: भारत में जल्द लॉन्च होगा वीवो का फोल्डेबल फोन, जानिए क्या है अलग और खास

प्ले स्टोर पर अभी भी उपलब्ध है ऐप

  • Google पॉडकास्ट ऐप अभी भी प्ले स्टोर और एपल स्टोर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध है, लेकिन यूजर अब 2 अप्रैल से अपने पसंदीदा शो को स्ट्रीम करने के लिए इसका उपयोग नहीं कर पाएंगे।
  • ये ऐप आपको अपने पसंदीदा शो को किसी दूसरे ऐप्लिकेशन पर माइग्रेट करने के लिए जुलाई 2024 तक का समय होगा।

कैसे ट्रांसफर करें सर्विसेज

  • सबसे पहले अपने एंड्रॉइड या आईओएस डिवाइस पर Google पॉडकास्ट ऐप खोलें।
  • इसके बाद होम टैब पर क्लिक करें।
  • अब Google पॉडकास्ट ऐप शटडाउन नोटिफिकेशन का पता लगाएं।
  • इसके बाद एक्सपोर्ट सब्सक्रिप्शन पर क्लिक करें।
  • एक्सपोर्ट सब्सक्रिप्शन में एक्सपोर्ट ऑन यूट्यूब म्यूजिक पर क्लिक करें
  • अब आपको यूट्यूब म्यूजिक ऐप पर रीडायरेक्ट किया जाएगा और एक जीमेल अकाउंट चुनने के लिए कहा जाएगा।
  • इसके बाद आपके सब्सक्रिप्शन यूट्यूब म्यूजिक ऐप में जोड़ दिया जाएंगा।

यह भी पढ़ें - फोन के डिस्प्ले पर पानी की बूंदें भी होंगी बेअसर, स्वाइप करना हो या टैप उंगलियों का हो सकेगा इस्तेमाल