Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Math और Science के मुश्किल सवालों में Google करेगा आपकी मदद, 3D मॉडल्स के साथ समझाएगा टॉपिक

क्या आपको भी मैथ्स और साइंस के मुश्किल सवालों को सॉल्व करने में परेशानी आती है। इस काम में अब गूगल आपकी मदद कर सकेगा। जी हां गूगल सर्च के साथ अब आप मैथ्स और साइंस से जुड़े मुश्किल सवालों के जवाब पहले से बेहतर तरीके से पा सकेंगे। दरअसल गूगल ने अपने यूजर्स के लिए कुछ नए फीचर्स को लाए जाने की जानकारी दी है।

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani KotnalaUpdated: Thu, 02 Nov 2023 09:10 AM (IST)
Hero Image
Math और Science के मुश्किल सवाल गूगल करेगा हल

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपको भी मैथ्स और साइंस के मुश्किल सवालों को सॉल्व करने में परेशानी आती है। अगर हां, तो ये जानकारी आपका दिल खुश कर सकती है। इस काम में अब गूगल आपकी मदद कर सकेगा। जी हां, गूगल सर्च के साथ अब आप मैथ्स और साइंस से जुड़े मुश्किल सवालों के जवाब पहले से बेहतर तरीके से पा सकेंगे।

गूगल सर्च और लेंस हुआ पहले से बेहतर

दरअसल, गूगल ने अपने यूजर्स के लिए कुछ नए फीचर्स को लाए जाने की जानकारी दी है। नए फीचर गूगल सर्च और लेंस के साथ पेश किए जा रहे हैं। इन नए फीचर के साथ फोन का कैमरा ऑन कर सवाल का जवाब लेंस की मदद से खोजा जा सकेगा।

ये भी पढ़ेंः Google ने भेजा जरूरी अलर्ट और आपने कर दिया मिस, परेशान न हों; अब नए फीचर के साथ आसान होगा काम

स्टेप-बाय-स्टेप मिलेगा जवाब

गूगल सर्च पर अब किसी भी सवाल को सीधे टाइप कर सकते हैं, इसके अलावा लेंस की मदद से उस सवाल की फोटो ले सकते हैं। ऐसा करने के साथ ही आप स्क्रीन पर स्टेप बाय स्टेप जवाब देख सकेंगे। गूगल सर्च और लेंस अब यूजर्स की ट्रिग्नोमेट्री और कैलकुलस में मदद कर सकेंगे।

गूगल की मदद से अब वर्ड प्रोब्लम्स भी सॉल्व की जा सकेंगी। फिजिक्स में किस फॉर्मुले को कब इस्तेमाल किया जाएगा, यह भी गूगल बताता नजर आएगा।

गूगल सर्च पर टाइप करना होगा Math Solver

गूगल सर्च पर Math Solver टाइप करने के साथ ही आपको इक्वेश्चन टाइप करने के लिए एक ब्लैंक बॉक्स मिलता है। इस ब्लैंक बॉक्स पर Algebra, Trigonometry, Calculus से जुड़े सवाल टाइप कर सकते हैं। गूगल सर्च की यह सुविधा फिलहाल डेस्कटॉप पर मिल रही है। बहुत जल्द मोबाइल में गूगल सर्च के साथ सवालों के जवाब पाए जा सकेंगे।

3D मॉडल्स के साथ समझें टॉपिक

गूगल अपने यूजर्स के लिए 3D मॉडल्स की सुविधा भी पेश कर रहा है। केमिस्ट्री, बायोलॉजी, फिजिक्स, एस्ट्रॉनॉमी से जुड़े 1000 टॉपिक के 3D मॉडल्स देखे जा सकेंगे।