Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

इन यूजर्स के लिए हमेशा के लिए बंद हो गया गूगल का GPay App, नहीं कर सकेंगे अब डिजिटल पेमेंट

गूगल के पॉपुलर डिजिटल वॉलेट प्लेटफॉर्म जीपे यानी गूगल पे (GPay App) का इस्तेमाल भारत ही नहीं देश के बाहर भी किया जाता है। इसी कड़ी में गूगल पे (GPay App) का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए कंपनी की ओर से एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक कंपनी ने जीपे ऐप को बंद कर दिया है।

By Shivani Kotnala Edited By: Shivani Kotnala Updated: Mon, 10 Jun 2024 09:09 AM (IST)
Hero Image
इन यूजर्स के लिए हमेशा के लिए बंद हो गया गूगल का GPay App

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। गूगल के पॉपुलर डिजिटल वॉलेट प्लेटफॉर्म जीपे यानी गूगल पे (GPay App) का इस्तेमाल भारत ही नहीं, देश के बाहर भी किया जाता है।

इसी कड़ी में गूगल पे (GPay App) का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए कंपनी की ओर से एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, कंपनी ने जीपे ऐप को बंद कर दिया है।

गूगल ने अपने ग्राहकों के लिए जीपे ऐप बंद करने का फैसला पहले ही ले लिया था। हालांकि, यह फैसला केवल यूएस में रहने वाले यूजर्स के लिए लिया गया है।

4 जून से बंद हो गई है सर्विस

अमेरिका में रहने वाले यूजर्स के लिए गूगल पे ऐप को 4 जून 2024 से ही बंद कर दिया गया है। यानी गूगल पे ऐप को अमेरिका में रहने वाले लोग न ही प्ले स्टोर पर खोज पा रहे हैं न ही इसका इस्तेमाल पहले से इंस्टॉल ऐप के साथ किया जा रहा है।

गूगल ने क्यों लिया ये फैसला

दरअसल, गूगल अपनी योजनाओं में बदलाव कर रहा है। कंपनी जीपे के अलावा अपने यूजर्स को गूगल वॉलेट की भी सुविधा देती है। ऐसे में कंपनी अपने यूजर्स के लिए गूगल वॉलेट के साथ ही मोबाइल पेमेंट सर्विस को उपलब्ध करवाने की योजना पर काम कर रही है।

बता दें, गूगल पे ऐप को केवल अमेरिका में बंद किया गया है। यह भारतीय यूजर्स के लिए बंद नहीं हुआ है।

भारत में गूगल वॉलेट ऐप

बता दें, गूगल वॉलेट ऐप को भारत में पिछले दिनों ही लॉन्च किया गया है। हालांकि, यह गूगल पे ऐप से अलग काम करता है। इस ऐप का इस्तेमाल भारत मे डिजिटल पेमेंट के लिए नहीं किया जा सकता है।

गूगल वॉलेट का इस्तेमाल केवल कुछ ही कामों में किया जा सकता है। गूगल वॉलेट के साथ एंड्रॉइड फोन पर मूवी या किसी इवेंट की टिकट को सेव कर सकते हैं।

इसके अलावा, यह ऐप फ्लाइट के लिए बोर्डिंग पास को एक्सेस करने में काम आता है। गूगल के इस ऐप में फिजिकल डॉक्यूमेंट की डिजिटल कॉपी रख सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः इन यूजर्स के लिए नहीं है Google Wallet App, डाउनलोड करने से पहले गूगल से समझिए काम की बात