Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

iOS यूजर्स के लिए बदली ये सुविधा! Google खत्म कर रहा है ये ऑप्शन, जानें क्या होगा यूजर्स पर असर

Google अपने कस्टमर्स के लिए बहुत से फीचर्स लाते है जिसमें Gmail Chrome और मैसेजिंग जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। ये फीचर्स Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध होते हैं। मगर अब गूगल iOS यूजर्स के लिए Chrome sync को हटाने जा रहे हैं जिससे यूजर्स को अकाउंट लिकं करने पर ही सिंक का विकल्प मिल जाएगा। आइये जानते हैं इससे यूजर्स को क्य प्रभाव पड़ेगा।

By Ankita PandeyEdited By: Ankita PandeyUpdated: Fri, 10 Nov 2023 01:31 PM (IST)
Hero Image
गूगल ने एपल यूजर्स के लिए हटाया सिंक ऑप्शन

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। टॉप टेक्नोलॉजी कंपनियों में गिना जाने वाला Google अपने कस्टमर्स के लिए कई खास फीचर्स पेश करता है, जिसका उपयोग एंड्रॉइंड के साथ साथ iOS यूजर्स भी करते हैं। फिलहाल कंपनी ने iOS यूजर्स के लिए अपनी एक सुविधा को हटाने का विचार किया है।

जानकारी मिली है कि गूगल ने iOS के लिए आने वाले Chrome में एक बदलाव किया है, जिसके बाद क्रोम का इस्तेमाल करने वाले Apple यूजर्स को अपने अकाउंट को सिंक करने के लिए बस लॉग इन करना होगा। क्रोम में सिंक ऑप्शन के साथ यूजर्स एक गूगल अकाउंट से जोड़े गए कई डिवाइस पर हिस्ट्री को एक्सेस करने के साथ साथ बुकमार्ग करने और साइन-इन करने में आसानी होती है। हालांकि इसके लिए पहले उन्हें मैनुअली फीचर को इनेबल करना पड़ता था।

iOS के लिए बदल जाएगा Google का ये फीचर

  • iOS यूजर्स के लिए थोड़ी बुरी खबर है ,क्योंकि गूगल इन एपल यूजर्स के लिए क्रोम सिंक को हटा रहा है। 9to5Google ने अपनी हालिया रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है।
  • Google ने Chrome Sync को बदल दिया है और अब यूजर्स को किसी भी दूसरी Google सर्विस की तरह केवल Google अकाउंट का उपयोग करके साइन इन करना होगा।
  • जब आप सिंकिंग की प्रक्रिया पूरी कर लेंगे तो यह ऑटोमेटिकली बुकमार्क, रीडिंग लिस्ट, पासवर्ड, पेमेंट डिटेल्स को सिंक कर देगा।

यह भी पढ़ें - OnePlus 12 में मिलेगा Sony का ये खास कैमरा, जल्द मार्केट में लेगा एंट्री, यहां पढ़ें सारी डिटेल्स

बिना लॉग-इन किए भी कर सकेंगे इस्तेमाल

  • कंपनी ने बताया कि अभी भी यूजर्स यह सुविधा पूरी तरह के वैकल्पिक है और आप बिना अकाउंट लिंक किए भी ब्राउजर का उपयोग कर सकते हैं। लेकिन ऐसा करने से आपके अन्य डिवाइस में बुकमार्क, रीडिंग लिस्ट, पासवर्ड, पेमेंट डिटेल्स आदि को सिंक नहीं कर सकेंगे।

क्या होगा प्रभाव

  • इस नए फीचर्स के साथ यूजर्स को अपने अन्य डिवाइस में बुकमार्क, रीडिंग लिस्ट, पासवर्ड, पेमेंट डिटेल्स को सिंक करने के लिए बस अपने गूगल अकाउंट से सिंक करना होगा।
  • बता दें कि पहले ये प्रक्रिया मैनुअली होती थी, जिस कारण आपको इस सुविधा को इनेबल करना पड़ता था।

यह भी पढ़ें - iOS 17.2: नए अपडेट के साथ iPhone 15 Pro और Pro Max को मिलेगा ये खास फीचर, पढ़ें क्यों है इतना खास