Move to Jagran APP

अब ऑनलाइन ट्रांसलेशन नहीं कर पाएगा चीन, आखिर क्यों बंद हुआ Google Translate

खबर आ रही है कि गूगल अपनी ट्रांसलेशन सुविधा को बंद कर दिया है। बता दें कि कंपनी ने 2017 में चीन में इसकी शुरूआत की थी। अगर इसके कारण की बीत करें तो गूगल का कहना है कि चीन के वासी Google Translate का इस्तेमाल बहुत कम करते हैं।

By Ankita PandeyEdited By: Updated: Tue, 04 Oct 2022 10:01 AM (IST)
Hero Image
चीन में बंद हुआ google translate, जानें कारण

नई दिल्ली, टेक डेस्क। इंटरनेट की दिग्गज कंपनी Google ने घोषणा की है कि वह चीन में अपने ट्रांसलेशन फीचर को बंद कर देगी। कुछ रेडिट यूजर्स ने 30 सितंबर को पहली बार यह देखा कि कंपनी की सेवाएं बंद हो गई है। उन्होंने बताया कि जब वे Google Translate के पुराने एड्रेस को एक्सेस करने की कोशिश कर रहे थे तो उन्हें हांगकांग साइट पर रीडायरेक्ट किया गया।

2017 में शुरू की थी सेवा

ब्लूमबर्ग के अनुसार, Google Translate का हांगकांग वर्जन VPN के बिना चीन में उपलब्ध नहीं है, इससे यह पता है कि इंटरनेट की दिग्गज कंपनी ने प्रभावी रूप से इस सेवा को बंद कर दिया है। Google ने 2017 में चीन में अपनी ‘ट्रांसलेट सेवाओं की शुरुआत की।

कंपनी ने एक अलग ऐप भी लॉन्च किया है, जिसे चीन में लोग अपने स्मार्टफ़ोन पर इंस्टॉल कर सकते हैं। हालांकि Google ने आधिकारिक तौर पर इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन कई आउटलेट्स ने पुष्टि की कि उसने चीन में अपनी Translate सेवाओं को बंद कर दिया है।

यह भी पढ़ें- Flipkart Sale 2022: आधे कीमत पर मिलेंगे आईफोन , सैमसंग जैसे बड़े ब्रांड्स के स्मार्टफोन, यहां जानें डिटेल

ये हैं बड़े कारण

कंपनी का कहना है कि उसकी ट्रांसलेशन सेवा का चीन में कम उपयोग होता है, जिस कारण उन्होंने अपनी अनुवाद सेवा बंद कर दी है। इन्वेस्टोपेडिया के अनुसार, ऑनलाइन खोजों में Google चीन की देश की मार्केट हिस्सेदारी का केवल 2 प्रतिशत है। अमेरिका स्थित Google को चीनी इंटरनेट क्षेत्र में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, क्योंकि अलीबाबा और Baidu चीनी इंटरनेट क्षेत्र पर हावी हैं।

इसके अलावा, Google को चीनी सरकार की सेंसरशिप नीतियों को नेविगेट करने में भी मुश्किल आती है। इसके अलावा, इंटरनेट की दिग्गज कंपनी को राज्य समर्थित साइबर हमलों का भी सामना करना पड़ा है। इन्हीं कुछ कारणों के चलते गूगल अपनी सेवा पर प्रतिबंध लगा रहा है।

यह भी पढ़ें- इंतजार खत्म! इस हफ्ते लॉन्च होगा Google का ये फोन, आईफोन को दे सकता है जबरदस्त टक्कर