Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Google Translate में अब 33 नई भाषाओं में कर सकेंगे काम, जानें प्रोसेस

Google ने अपने ट्रांसलेशन ऐप Google Translate में 33 नई भाषाओं को जोड़ा है। यूजर्स बहुत जल्द नई अपडेट को ऐप की सेटिंग्स में पाएंगे। खास बात ये है कि एक बार भाषा को डाउनलोड करने के बाद यूजर ऑफलाइन भी इसका इस्तेमाल कर सकते है।

By Siddharth PriyadarshiEdited By: Siddharth PriyadarshiUpdated: Tue, 17 Jan 2023 05:45 PM (IST)
Hero Image
Google Translate rolls out support for 33 new languages, Pic Courtesy Jagran File

नई दिल्ली, टेक डेस्क। आज हर दूसरे शख्स को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में गूगल की जरूरत पड़ती है। किसी विषय की जानकारी लेनी हो या किसी शब्द या पूरे वाक्य का अर्थ जानना हो, गूगल आपकी हर परेशानी को चुटकियों में सुलझा देता है। आप भी अपने काम में गूगल ट्रांसलेट Google Translate का इस्तेमाल करते होंगे अगर करते हैं तो यह खबर आपके लिए एक नई अपडेट लेकर आई है।

गूगल ट्रांसलेट में अब यूजर्स को 33 नई भाषाओं का सपोर्ट मिल रहा हैं। जी हां, गूगल की नई अपडेट के मुताबिक यूजर इस नई सुविधा का इस्तेमाल इंटरनेट कनेक्शन ना होने की स्थिति में भी कर सकते हैं।

iOS और Android दोनों ही ओपेरेटिंग सिस्टम पर इस्तेमाल कर सकते हैं फीचर

समाचार एजेंसी आईएएनएस की एक रिपोर्ट के अनुसार गूगल ने ट्रांसलेशन को पहले से अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए नई अपडेट को जोड़ा है। खास बात यह है कि iOS और Android दोनों ही ओपेरेटिंग सिस्टम पर इस फीचर का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

उड़िया, सिंधी, चिचेवा जैसी भाषाओं के मिलेंगे अब विकल्प

जानकारी हो कि गूगल ट्रांसलेट ट्रांसलेशन Google Translate के लिए गूगल की एक ऐप है, जिसमें यूजर्स को टेक्स्ट ट्रांसलेट करने की सुविधा मिलती है। इस ऐप में टेक्स्ट को कॉपी कर ट्रांसलेट किया जाता है। वहीं यूजर्स को अब कुछ और नई भाषाओं जैसे कि उड़िया, सिंधी, चिचेवा, सिबुआनो, बास्क, हौसा, इग्बो, जावानीज़, खमेर, लैटिन, बर्मीज को भी ट्रांसलेट करने की सुविधा मिलेगी।

इस नई अपडेट के लिए यूजर्स को पहले इंटरनेट कनेक्शन के साथ मनपसंद भाषा को डाउनलॉड करना होगा, जिसके बाद इस भाषा को ऑफलाइन ट्रांसलेट भी किया जा सकेगा।

ऐसे काम करेगा गूगल ट्रांसलेट का नया अपडेट

  • गूगल ट्रांसलेट का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले गूगल ट्रांसलेट ऐप को डाउनलोड करना होगा।
  • अपनी मनपसंद भाषा को चुनने के लिए राइट टॉप कॉर्नर पर प्रोफाइल पिक पर क्लिक करना होगा।
  • गूगल ट्रांसलेट के सेटिंग मेन्यू में Downloaded languages पर क्लिक करना होगा।
  • यहां सभी भाषाओं के मेन्यू में से अपनी पसंद की भाषा को चुन सकते हैं।
  • भाषा को डाउनलोड करने के ऑप्शन पर टैप करना होगा।
  • भाषा डाउनलोड करने के बाद इसका इस्तेमाल इंटरनेट ना होने की स्थिति में भी किया जा सकेगा।

यूजर अगर किसी स्थिति में नई अपडेट की हुई भाषा को ऑप्शन में नहीं पाते हैं तो इसके लिए इंतजार करना होगा। गूगल की इस नई अपडेट को बहुत जल्द ऐप पर देखा जा सकेगा।

ये भी पढ़ेंः 

1000 रुपये की रेंज में खरीदें 15 दिनों की लंबी बैटरी लाइफ वाली ये स्मार्टवॉच, मिलते हैं कई धमाकेदार फीचर्स

भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है Oneplus का ये स्मार्टफोन, मिलेंगे कई धमाकेदार फीचर्स