Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Phone Hacking Signs: अगर फोन में दिख रहा है ये साइन तो तुरंत हो जाएं सतर्क, नहीं तो चोरी हो सकता है पर्सनल डेटा

यह साइन उस समय दिखता है जब खुद से स्क्रीन रिकॉर्डिंग फीचर को ऑन करते हैं। अगर आपने स्क्रीन रिकॉर्डिंग ऑन नहीं की है और फिर भी ये साइन ब्लिंक कर रहा है तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। क्योंकि यह हैकिंग का साइन हो सकता है। अगर फोन को बंद करने के बाद भी साइन नहीं जा रहा है तो आपको फोरन फोन रिस्टार्ट कर देना चाहिए।

By Yogesh Singh Edited By: Yogesh Singh Updated: Mon, 08 Apr 2024 09:00 PM (IST)
Hero Image
फोन में दिख रहा है ये साइन तो जाएं सतर्क

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Smartphone लाइफ का एक अहम हिस्सा बन गया है। बिना इसके लाइफ अधूरी-अधूरी सी लगती है। इसमें हमारी कई पर्सनल जानकारियां होती हैं, जिनकी मदद से कोई भी आपको चूना लगा सकता है। ऑनलाइन होने वाले स्कैम की संख्या काफी बढ़ गई है। स्कैमर्स फोन में मैलवेयर की एंट्री करवाकर निजी डेटा चुरा सकते हैं। स्मार्टफोन में कई ऐसे साइन होते हैं जिनके दिखने का मतलब है कि फोन किसी और के कंट्रोल में है। यहां बताने वाले हैं कि कौन सा साइन दिखने पर आपको सतर्क हो जाना चाहिए।

ये साइन दिखे तो हो जाएं सतर्क

स्मार्टफोन में अगर ये साइन दिख रहा है तो आपको समझ जाना चाहिए कि कोई स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर रहा है। हैकर्स आपके फोन रिकॉर्डिंग कर रहे हैं तो इस संकेत से आप आसानी से पता लगा सकते हैं। फोन में छुपकर जो वायरस डेटा चुराते हैं उनको स्पाईवेयर कहते हैं। अगर कोई स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर रहा है तो ब्रैकेट में कैमरे का साइन ब्लिंक होने लगता है।

कब दिखता ये साइन?

यह उस समय दिखता है जब खुद से स्क्रीन रिकॉर्डिंग फीचर को ऑन करते हैं। अगर आपने स्क्रीन रिकॉर्डिंग ऑन नहीं की है और फिर भी ये साइन ब्लिंक कर रहा है तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। क्योंकि यह हैकिंग का साइन हो सकता है। अगर फोन को बंद करने के बाद भी साइन नहीं जा रहा है तो आपको फोरन फोन रिस्टार्ट कर देना चाहिए।

इसके अलावा फोन अच्छे से चेक कर लेना चाहिए। हो सकता है कि फोन के बैकग्राउंड में मैलवेयर ऐप काम कर रहे हों। अगर आपको फोन में कोई फर्जी ऐप दिखता है तो तुंरत उसे डिलीट कर देना चाहिए।

यह हैं हैकिंग के संकेत

  • अगर फोन की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है तो ये हैकिंग का संकेत हो सकता है। इसके अलावा डेटा बहुत तेजी से खर्च हो रहा है तो ऐसी स्थिति में भी आपको ध्यान देने की जरूरत है।
  • अगर अपने आप फोन में ऐप इंस्टॉल हो रहे हैं तो आपको फोन की अच्छे से जांच कर लेनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- Realme 15 अप्रैल को लॉन्च करेगी नए P Series Smartphone, 15-25 हजार सेगमेंट में टॉप पर आने की है तैयारी