Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Har Ghar Tiranga 2023: तिरंगे के साथ आप भी कर सकते हैं अपनी सेल्फी अपलोड, जानें कैंपेन से जुड़ी जरूरी बातें

कल भारत अपना 77 वां स्वतंंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। ऐसे में पीएम मोदी ने नागरिकों को उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डीपी बदलने आग्रह किया है। पीएम मोदी की अपील पर हर घर तिरंगा कैंपेन के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तिरंगे की फोटो लगा सकते हैं। तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करने के लिए आपको harghartiranga.com पर विजिट करने की जरूरत होगी।

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani KotnalaUpdated: Mon, 14 Aug 2023 02:23 PM (IST)
Hero Image
Har Ghar Tiranga 2023 तिरंगे के साथ आप भी कर सकते हैं अपनी सेल्फी अपलोड

नई दिल्ली, टेक डेस्क। कल देश अपना 77 वां स्वतंंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। ऐसे में पीएम मोदी ने नागरिकों को उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डीपी बदलने आग्रह किया है। पीएम मोदी की अपील पर हर घर तिरंगा कैंपेन के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तिरंगे की फोटो लगा सकते हैं।

देश के नागरिक तिरंगे के साथ ली गई अपनी सेल्फी को भारत सरकार की वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं। हर घर तिरंगा कैंपेन शुरू हो चुका है। ऐसे में इस कैंपेन से जुड़ी खास बातें आपको बता रहे हैं-

Har Ghar Tiranga 2023 कैंपेन में कब तक कर सकते हैं पार्टिसिपेट

हर घर तिरंगा कैंपेन 13 अगस्त यानी कल से शुरू हो चुका है। कैंपेन में 15 अगस्त तक harghartiranga.com के जरिए भाग लिया जा सकता है।

तिरंगे के साथ कहां कर सकते हैं सेल्फी अपलोड

हर घर तिरंगा कैंपेन के साथ आप भी अपनी सेल्फी तिरंगा के साथ अपलोड कर सकते हैं। तिरंगे वाली सेल्फी को harghartiranga.com पर अपलोड करना होगा।

वेबसाइट पर सेल्फी कब आएगी नजर

तिरंगे वाली सेल्फी को harghartiranga.com को यूजरनेम के साथ देखा जा सकता है। सेल्फी नजर नहीं आ रही है तो परेशान होने की जररूत नहीं होगी। इसके लिए आप 16 अगस्त सुबह 8 बजे तक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

वेबसाइट पर लॉग-इन कैसे करें

harghartiranga.com पर हर घर तिरंगा कैंपेन का हिस्सा बनने के लिए गूगल अकाउंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। गूगल अकाउंट के साथ यूजर को अपना नाम और फोटो वेबसाइट पर इस्तेमाल करने के लिए सहमति देनी होगी।

डिजिटल तिरंगा आर्टवर्क में भी कर सकते हैं पार्टिसिपेंट

आप मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर की ओर से चलाए जा रहे डिजिटल तिरंगा आर्टवर्क का भी हिस्सा बन सकते हैं। इसके लिए आपको harghartiranga.com वेबसाइट पर अपनी तिरंगे वाली पिक्चर अपलोड करनी होगी।