Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

जान लें Reel बनाने के ये 5 फॉर्मूले, कर पाएंगे मोटी कमाई

इंस्टाग्राम रील्स तेजी से इन दिनों वायरल हो रही है। बशर्ते आपको कम शब्दों में अपनी बात को कहने का हुनर आता हो। साथ ही रील्स के लिए कुछ बेसिक फॉर्मूले की जरूरत होती है। जिससे अच्छी कमाई भी कर सकते हैं।

By Saurabh VermaEdited By: Updated: Tue, 06 Sep 2022 11:47 AM (IST)
Hero Image
Photo Credit - Instagram Reels File Photo

नई दिल्ली, टेक डेस्क। इंस्टाग्राम रील्स (Instagram Reels) इन दिनों काफी पॉप्युलर हो रही हैं। हालांकि कम यूजर्स को ही मालूम होता है कि आखिर कैसे एक अच्छी रील बनाई जा सकती है। इसके लिए इंस्टाग्राम रील्स के सभी फीचर्स का अच्छे से इस्तेमाल करना चाहिए। हम आज ऐसे ही 5 फॉर्मूले के बारे में बताने जा रहे हैं, जो रील्स बनाने में आपकी मदद करेंगे। बता दें कि अच्छे रील्स से ना सिर्फ आप फेसम होते हैं, बल्कि मोटी कमाई भी कर सकते हैं।

लेआउट कर करें इस्तेमाल

Reels बनाने के लिए जरूरी है कि आपके वीडियो का साइज क्या है। इस पर जरूर ध्यान देना चाहिए कि वीडियो वर्टिकल है या होरिजोंटल। ऐसे में आप वीडियो के साइज के हिसाब से लेआउट सेट कर सकते हैं। Reels के लिए तीन तरह के लेआउट मौजूद हैं। जिसके जरिए सिंगल रील्स में एक बार में तीन वीडियो को प्ले किया जा सकता है। साथ ही वीडियो को इंप्रूव करने के लिए टेक्स्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

वीडियो स्पीड

Reels में कम शब्दों में काफी कुछ कहना होता है। ऐसे में रील्स बनाने वालों के सामनने काफी चुनौती होती है। ऐसे में अगर आप किसी प्रोडक्ट की जानकारी दे रहे हैं और उस दौरान किसी चीज को जल्दी दिखाना होता है, तो आपको वीडियो की स्पीड तेज कर देनी चाहिए। इसके लिए 1x, 2x, 3x, 5x स्पीड दिया गया है।

वीडियो ड्यूरेशन

Reels बनाने की एक शर्त होती है कि कम शब्दों में ज्यादा बात कर दी जाए। इसके लिए यूजर्स को अपने वीडियो के हिसाब से 15 सेकेंड, 60 सेकेंड और 90 सेकेंड के वीडियो ड्यूरेशन को सेलेक्ट किया जा सकता है।

म्यूजिक

एक अच्छी रील्स बनाने में म्यूजिक काफी अहम रोल अदा करता है। रील्स पर कई तरह भाषाओं में म्यूजिक और उपलब्ध है। यूजर्स इनमें से कोई एक म्यूजिक सेलेक्ट कर सकते हैं। साथ ही यूजर्स वॉइस ओवर भी कर सकते हैं।

क्यों इफेक्ट्स है जरूरी

अगर वीडियो में कलर्स अच्छे नहीं है या फिर वीडियो को ज्यादा बेहतर बनाना चाहते हैं, तो बेहतर होगा कि अच्छे वीडियो इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। जो आपके वीडियो को इंन्हैंस करने का काम करेगा।