Move to Jagran APP

IMC 2022: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिया Jio Glass का अनुभव, जानिये कैसे काम करते हैं ये ग्लास

IMC 2022 में कई गैजेट्स की पेशकश की गई है। दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे इस इवेंट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने Jio के स्टाल पर Jio Glass का अनुभव लेकर इसे गहराई से समझा। आप भी जानिये जियो के इन ग्लास के बारे में।

By Kritarth SardanaEdited By: Updated: Sat, 01 Oct 2022 08:03 PM (IST)
Hero Image
PM Narendra Modi photo credit - PIB

नई दिल्ली, टेक डेस्क। IMC 2022: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रगति मैदान में आज 1 अक्टूबर को Indian Mobile Congress (IMC 2022) की शुरूआत के साथ देश में 5जी सेवा भी लांच की है। प्रगति मैदान में लगी एग्जिबिशन में पीएम मोदी ने अपना समय निकाल कर नई टेक्नोलॉजी को समझा। प्रधानमंत्री ने इस दौरान रिलायंस जियो के नए Jio Glass के जरिए 5G का भी अनुभव लिया। जियो ग्लास कंपनी के ऐसे स्मार्ट ग्लास है, जिसका निर्माण वर्चुअल स्पेस को 3D अवतार व होलोग्राफिक कॉन्टेंट के जरिए और भी ज्यादा इनएक्टिव बनाने के लिए किया गया है।

Jio Glass का डेमो दिया गया पीएम मोदी को 

5G सेवा लॉन्च करने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने IMC 2022 के पवेलियन में जाकर 5जी टेक्नोलॉजी से लैस नए-नए डिवाइस की जानकारी लेकर उनको समझा और उनका अनुभव भी लिया। इन डिवाइस में Jio Glass भी शामिल है, इसका डेमो मुकेश अंबानी और उनके पुत्र आकाश अंबानी ने पीएम मोदी को दिया। साथ ही इस ग्लास से जुड़ी सभी जानकारी भी उनको दी गई। इसके बाद प्रधानमंत्री ने जियो ग्लास पहनकर खुद इसका अनुभव लिया।

कैसे है Jio Glass?

पिछले दिनों आयोजित हुई रिलायंस कंपनी की Annual General Meeting (AGM) 2022 के दौरान ही Jio Glass को कंपनी ने पेश किया था। कंपनी के अनुसार इस डिवाइस के इस्तेमाल से वर्चुअल स्पेस पहले से बेहतर दिखेगा। जियो ने इसमें 3D अवतार, होलोग्राफिक कंटेंट और नॉर्मल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की भी सुविधा दी है। इस ग्लास का वजन 75 ग्राम है और यह पर्सनलाइज्ड ऑडियो फीचर के साथ आता है। जियो ग्लास के प्रयोग से 3D अवतार का इस्तेमाल करके वर्चुअल वर्ल्ड में बातचीत पहले से शानदार बनाई जा सकती है। कंपनी के अनुसार शुरू में इसमें 25 ऐप्स का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा ई-लर्निंग व एजुकेशनल कामों के लिए भी जियो ग्लास का प्रयोग किया जा सकेगा। 

Jio Glass अभी बाज़ार में उपलब्ध नहीं हुआ है, इसलिए इसकी कीमत का भी अभी ऐलान नहीं हुआ है।  

यह भी पढ़ें - 5G Launch In India: PM Modi के डिजिटल इंडिया को रफ़्तार देगा 5G नेटवर्क

5G Launch in India: क्या आपके फोन में दिखने लगा है 5G सिग्नल? चेक करिये ऐसे