Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Independence Day 2024: गैजेट्स की भारतीय कंपनियों का कैसे बढ़ रहा दबदबा?

बीते कुछ सालो में भारतीय ब्रांड्स ने इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में अपनी जगह बनाई है। खास कर वियरेबल मार्केट में इन ब्रांड्स ने अपनी दबदबा बनाना शुरू कर दिया है। IDC के रिपोर्ट के अनुसार 2023 के आखिर में इस मार्केट ने 34% की बढ़ोतरी तय की है। इसके साथ ही स्मार्टवॉच शिपमेंट में सालाना आधार पर 73.7% की वृद्धि हुई है। आइये जानते हैं कि मार्केट कैसे बढ़ा है।

By Ankita Pandey Edited By: Ankita Pandey Updated: Thu, 15 Aug 2024 02:10 PM (IST)
Hero Image
वियरेबल मार्केट में भारतीय ब्रांड्स का दबदबा बरकरार

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। 15 अगस्त 2024 को भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इन बीते सालों में टेक्नोलॉजी में बहुत ही तेजी से ग्रोथ दिखाई है। इसके साथ ही पिछले कुछ सालों में भारतीय ब्रांड्स ने भी स्मार्ट डिवाइस में जगह बनाई है। इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (IDC) के इंडिया मंथली वियरेबल डिवाइस ट्रैकर ने इसकी जानकारी दी है।

खासकर 2023 वियरेबल मार्केट के लिए एक खास साल रहा है। पिछले साल के अंत में भारत के वियरेबल मार्केट में 34% की बढ़ोतरी देखने को मिली,जिसके साथ 134.2 मिलियन यूनिट्स का रिकॉर्ड रहा। इसके साथ ही 2023 की चौथी तिमाही में (अक्टूबर-दिसंबर) में ये बढ़त 28.4 मिलियन यूनिट्स देखी गईं। यानी कि ये वृद्धि साल-दर-साल (YoY) 12.7% बढ़ीं।

भारतीय ब्रांड्स के लिए कैसे खास रहा 2023

  • 2023 में भारतीय वियरेबल ब्रांड्स ने मार्केट में अपनी अच्छी पकड़ बना ली है।
  • इसमें खासकर स्मार्टवॉच और ईयरफोन आदि शामिल है।
  • इन कैटेगरी के साथ-साथ इनकी शिपमेंट के आंकड़ों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है।
  • सबसे पहले अगर स्मार्टवॉच की बात करें तो सालाना आधार पर वॉच की शिपमेंट में 73.7% की वृद्धि हुई, यानी कुल 53.4 मिलियन की शिपिंग हुई।
  • वियरेबल्स में इसकी हिस्सेदारी 2022 में 30.7% से बढ़कर 39.8% हो गई।
  • हालांकि त्योहारी सीजन की बिक्री और भारी छूट के कारण ASP में 38.7% की गिरावट आई, जो 42.5 अमेरिकी डॉलर से 26.1 अमेरिकी डॉलर हो गई।
  • इसके साथ ही एडवांस स्मार्टवॉच की बिक्री भी 4.5% से घटकर 2.1% हो गई।

ईयर वियर कैटेगरी में भी उछाल

  • 2023 में स्मार्टवॉच के साथ-साथ ईयरवियर कैटेगरी में भी सालना उछाल देखने को मिला है। भले ही ये एक मामूली 16.9% YoY वृद्धि क्यो न हो।
  • ईयरवियर में कई सेगमेंट होते हैं, जिसमें ट्रूली वायरलेस स्टीरियो (TWS) सेगमेंट, नेकबैंड शामिल है।
  • ट्रूली वायरलेस स्टीरियो (TWS) सेगमेंट की हिस्सेदारी 2022 में 55.3% से बढ़कर 67.3% रिकॉर्ड हुई है, जो कि YoY में 42.3% की वृद्धि को दर्शाता है। वहीं नेकबैंड शिपमेंट में 15.2% की गिरावट आई है।
  • अगर पूरे सेगमेंट की बात करें तो ईयरवियर के लिए सालाना ASP 18.2 अमेरिकी डॉलर रहा, जो कि 8.2% की गिरावट को प्रदर्शित करता है।
कंपनी 2022 शेयर 2023 शेयर  2022 vs 2023
Fire Bolt 24.8% 24.3% 69.8%
Noise 27.2% 22.1% 41.3%
boAt 18.8% 14.0% 29.3%
Titan 2.4% 5.2% 283%
BeatXP -- 3.8% --

यह भी पढ़ें - Smartphone Tips: फोन से डिलीट हो गई है फोटो-वीडियो? 3 तरीकों से कर सकते हैं आसानी से रिकवर

इन ब्रांडस ने बनाई अपनी जगह

  • खासतौर पर तीन ब्रांड्स टॉप सेलर की लिस्ट में शामिल है, जिसमें BoAt, Noise और Fire-Bolt को जगह दी गई है।
  • ये ब्रांड्स अपने अलग-अलग प्रोडक्ट, लगातार नए बदलाव और तकनीकी के कारण मार्केट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। हालांकि इनकी ASP( average selling price) कम रही है।
  • Boult Audio ने टॉप लिस्ट ब्रांड में सालाना(YoY) स्तर पर सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की।
  • इसके बाद स्मार्टवॉच कैटेगरी में BeatXP ऑनलाइन मार्केटिंग के साथ टॉप स्मार्टवॉच सेलर की लिस्ट में शामिल हुआ है।
  • इसके अलावा टाइटन ने अलग-अलग प्राइज सेगमेंट में कई मॉडल लॉन्च करके चौथे नंबर पर जगह बनाई है।

ऑफलाइन चैनल्स में बढ़ोतरी

  • शिपमेंट में ऑफलाइन चैनल्स ऑनलाइन से आगे निकल गए, क्योंकि ब्रांड्स इस दिशा में काम करते हुए विस्तार करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। इससे साल-दर साल 55.6% वृद्धि दर्ज की गई।
  • ऑफलाइन चैनल की बात करें तो शेयर 2022 में 26.7% से बढ़कर 2023 में 31.0% हो गया।
  • वहीं ऑनलाइन चैनल शिपमेंट में सालाना 26.1% की बढ़ोतरी देखी गई है।

यह भी पढ़ें - Jio Fiber vs Airtel Fiber: जियो फाइबर और एयरटेल फाइबर के सबसे सस्ते प्लान में अंतर; कीमत, बेनिफिट्स और अन्य डिटेल