Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Samsung Galaxy S20 FE का 5G वेरिएंट भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च, इतनी होगी कीमत

Samsung ने पिछले साल भारत में Galaxy S20 FE को पेश किया था। अब कंपनी इस स्मार्टफोन के 5G वेरिएंट को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। आइए जानते हैं सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफएफ 5G की संभावित कीमत और फीचर के बारे में।

By Ajay VermaEdited By: Updated: Fri, 26 Mar 2021 07:21 AM (IST)
Hero Image
Samsung Galaxy S20 FE स्मार्टफोन की फोटो दैनिक जागरण की है

नई दिल्ली, टेक डेस्क। कोरियन कंपनी Samsung ने पिछले साल भारत में Galaxy S20 FE को पेश किया था। अब कंपनी इस स्मार्टफोन के 5G वेरिएंट को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो गैलेक्सी एस20 एफई में Snapdragon 865 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा हैंडसेट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। 

सूत्रों के मुताबिक, सैमसंग अपने Galaxy S20 FE के 5G वेरिएंट को अगले सप्ताह भारतीय बाजार में उतारने जा रही है। लेकिन कंपनी की तरफ से अभी तक इस अगामी स्मार्टफोन की भारत में लॉन्चिंग और कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।       

Samsung Galaxy S20 FE 5G की संभावित कीमत

Samsung Galaxy S20 FE के 4G वेरिएंट के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये है। उम्मीद है कि कंपनी इसके 5G वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये के आसपास रखेगी।

Samsung Galaxy S20 FE की स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy S20 FE में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस इंफिनिटिव O डिस्प्ले दी गई है। फोन की डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश्ड रेट के साथ 20:9 ऑस्पेक्ट रेश्यो के साथ आएगी। डिस्पले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शनस दिया गया है। साथ ही फोन के डिस्प्ले को 407  पिक्सल डेंसिटी के साथ पेश किया गया है।Samsung Galaxy S20 FE स्मार्टफोन में 7nm Exynos 990 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। Samsung Galaxy S20 FE एंड्राइड 10 आधारित One UI 2.0 पर काम करेगा। 

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।  इसका प्राइमरी लेंस 12MP का होगा। इसका अपर्चर साइज f/1.8 होगा, जो वाइड एंगल लेंस और ऑप्टिकल इमेज स्टैबिलाइजेशन (OIS) के साथ आएगा।  साथ ही 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस f/2.2 अपर्चर और 123 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आएगा, जबकि 8MP टेलीफोटो लेंस f/2.2 अपर्चर के साथ आएगा।  सैमसंग गैलेक्सी S20 FE के कैमरा में 30X सुपर जूम, नाइट मोड दिया गया है। फोन का  कैमरा 8K वीडियो को कैप्चर कर सकेगा। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर 32MP का कैमरा दिया जाएगा।

Samsung Galaxy S20 FE फोन में 4,500mAh की बैटरी मिलेगी। फोन को 25W सुपर फास्ट चार्जर की मदद से चार्ज कर पाएंगे। इसके अलावा फोन वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। साथ ही फोन में पावर शेयर का ऑप्शन दिया गया है। मतलब से दूसरी डिवाइस को चार्ज किया जा सकेगा। अगर फोन के डायमेंशन की बात करें, तो यह 159.8x74.5x8.4mm साइज में आएगा। इसका वजन 190 ग्राम होगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.0, GPS/A-GPS, NFC, और एक USB Type-C टाइप पोर्ट दिया  गया है। फोन में accelerometer, ambient light sensor, gyroscope, hall sensor और proximity सेंसर दिया गया है।