Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Infinix Zero Flip 17 अक्टूबर को हो रहा लॉन्च, फोल्डेबल सेगमेंट में एंट्री के लिए तैयार स्मार्टफोन

इंफिनिक्स जल्द भारत में अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन लेकर आ रहा है। कुछ दिन पहले इसे ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था और अब इसकी इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म हो गई है। इसे भारत में 17 अक्टूबर को पेश किया जाएगा। इंफिनिक्स का यह सबसे सस्ता फ्लिप फोन है। इसका कंपेरिजन सैमसंग और शाओमी के फ्लिप फोन से होगा।

By Yogesh Singh Edited By: Yogesh Singh Updated: Sat, 05 Oct 2024 06:00 PM (IST)
Hero Image
Infinix Zero Flip भारत में 17 अक्टूबर को लॉन्च होगा।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इंफिनिक्स बजट स्मार्टफोन बनाने के लिए जाना जाता है। कंपनी ने किफायती प्राइस रेंज में कई फोन लॉन्च किए हैं। कुछ दिन पहले ब्रांड अपना पहला फोल्डेबल फोन Infinix Zero Flip भी ग्लोबली लेकर आया है। अब इसकी भारत लॉन्च डेट भी कन्फर्म हो गई है। इसे जल्द ही भारत में पेश किया जाएगा। फोन कम कीमत में ही सैमसंग और शाओमी के फोल्डेबल फोन से मुकाबला करेगा।

17 अक्टूबर को हो रहा लॉन्च

ब्रांड ने खुलासा किया है कि Infinix Zero Flip भारत में 17 अक्टूबर को लॉन्च होगा। इसके लिए कंपनी एक लॉन्च इवेंट आयोजित कर सकती है। फोन पहले से ही ग्लोबल मार्केट में मौजूद है तो इसके सारे स्पेसिफिकेशन पहले से ही पता हैं।

Infinix Zero Flip स्पेसिफिकेशन (ग्लोबल)

डिस्प्ले

Infinix Zero Flip में 6.9 इंच का फोल्डेबल LTPO एमोलेड FHD+ डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2640 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1400 निट्स है। इसमें बेहतर विजुअल कम्फर्ट के लिए 2160Hz PWM डिमिंग भी शामिल है।

वहीं, 3.64 इंच की बाहरी एमोलेड डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 1056 x1066 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसे गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन मिला हुआ है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1100 निट्स है।

कैमरा

फ्रंट में 50MP का Samsung JN1 सेंसर दिया गया है। रियर में डुअल-कैमरा सेटअप है। जिसमें OIS के साथ 50MP Samsung GN5 मेन सेंसर और 50MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर है। दोनों कैमरे 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं, जो इसे DV मोड और GoPro मोड के साथ व्लॉगिंग और वीडियो कंटेंट क्रिएशन के लिए परफेक्ट ऑप्शन बनाते हैं।

प्रोसेसर

जीरो फ्लिप डाइमेंशन 8020 चिपसेट पर चलता है, जिसे 8GB रैम और 8GB वर्चुअल रैम के साथ जोड़ा गया है। इसमें 512GB UFS 3.1 स्टोरेज शामिल है। 4720 mAh की बैटरी 70W फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

ओएस

फोन एंड्रॉइड 14 पर रन करता है। इसे दो Android OS अपडेट और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट मिले हुए हैं। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और JBL डुअल स्पीकर दिए गए हैं।

दूसरे फीचर्स की बात करें तो इसमें बेहतर हैप्टिक फीडबैक के लिए x-एक्सिस लीनियर मोटर और वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, NFC और USB-C के लिए सपोर्ट शामिल है।

कीमत और स्टोरेज वेरिएंट

नाइजीरिया में Infinix Zero Flip की कीमत 8GB+512GB मॉडल के लिए NGN 1,065,000 (लगभग $645) है। यह रॉक ब्लैक और ब्लॉसम ग्लो कलर में आता है। ग्लोबल मार्केट में फोन $599 में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें- Samsung Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 पर मिल रहे तगड़े ऑफर्स, बचत का अच्छा मौका