Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

International Yoga Day 2023: इन ऐप के साथ स्वस्थ रहने की करें शुरुआत, आसान और मजेदार हो जाएगा योग

International Yoga Day 2023 21 जून यानी आज विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है। मॉर्डन लाइफस्टाइल के चलते बहुत कम लोग अपनी फिटनेस पर ध्यान दे पाते हैं ऐसे में हम आपकी मदद के लिए कुछ ऐप्स की जानकारी लेकर आए हैं जो फिट रखने में मददगार हैं।

By Ankita PandeyEdited By: Ankita PandeyUpdated: Wed, 21 Jun 2023 08:02 AM (IST)
Hero Image
International yoga day best app for yoga, know the details here

नई दिल्ली, टेक डेस्क। 21 जून यानी आज विश्व भर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। यह 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। पहली बार योग दिवस साल 2015 में मनाया गया था। हालांकि, योग दिवस को मनाए जाने की शुरुआत भारत से ही हुई है। दुनिया भर के देशों को योग का महत्व समझाने के रूप में योग दिवस अहम माना जाता है। मॉर्डन लाइफस्टाइल और बिजी शेड्यूल के चलते आज बहुत कम लोग योग करते हैं, ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए आपको कुछ ऐसे ऐप्स के बारे  में बताने जा रह हैं जो, आपको योग के साथ स्वस्थ रहने में मदद कर सकते हैं-

Yoga for Beginners - Android

अगर आप फिटनेस में ज्यादा विश्वास नहीं करते हैं और केवल सामान्य फिटनेस और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए योग करना चाहते हैं, तो यह ऐप आपके लिए बेस्ट है। योग कि शुरुआत करने वालों लोगों के लिए इस ऐप में 'योगा फॉर बैक', 'मॉर्निंग योगा' और 'शुरुआती योग' जैसे अलग-अलग विकल्प मिलते हैं।

Asana Rebel- Android, iOS

Asana Rebel एक बेहतरीन एडवांस योग ऐप है, जिसे आप एक बार आजमा सकते हैं। आसन रिबेल एंड्रॉइड और आईओएस दोनों पर फ्री में उपलब्ध है। इसमें विशेषज्ञों द्वारा डिजाइन किए गए 100 से अधिक वर्कआउट के साथ-साथ आपकी जरूरतों और लक्ष्यों के आधार पर चुनने के लिए कई विकल्प हैं।

Yoga for Kids

गुंजनऐप्स स्टूडियो द्वारा योग ऐप को बच्चों के खेल की तरह डिजाइन किया गया है। इसमें रंगीन एनिमेशन और बहुत सारे आकर्षक एलिमेंट मिलते हैं, जो बच्चों को कम उम्र में ही योग का अनुभव कराने की सुविधा है। जब आप ऐप शुरू करेंगे तो आपको तीन आयु समूहों के बीच चयन करने के लिए कहेगा और फिर आपको कई विकल्प दिखाई देंगे।

मेडिटो

ये ऐप एंड्रॉइड, iOS दोनों के लिए उपलब्ध है। अगर आप योग रोजाना करते हैं तो यह ऐप आपको नए आसन सीखने या अपने वर्कआउट को ट्रैक करने में मदद नहीं करेगा, लेकिन ये ऐप आपको 100 प्रतिशत फ्री म्यूजिक देता है, जिसे आप अपनी दिनचर्या के दौरान सुन सकते हैं।