Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jagran HiTech Awards 2021 -बेस्ट कैमरा फोन ऑफ दी ईयर कैटेगरी में अवार्ड के लिए ये हैं दावेदार

Jagran HiTech Awards 2021 इसके प्रेजेंटिंग स्पॉन्सर Sky247 नेटवर्किंग पार्टनर Koo और पार्टनर BetBarter हैं। अवॉर्ड्स के लिए अलग-अलग कैटगरी में ब्रांड्स को नॉमिनेट किया गया है। जिसमें CAMERA PHONE OF THE YEAR भी एक कैटगरी है आइए जानते हैं साल के सबसे अच्छे कैमराफोन के नॉमिनी के बारे में।

By Saurabh VermaEdited By: Updated: Wed, 17 Nov 2021 08:01 AM (IST)
Hero Image
यह दैनिक जागरण की ऑफिशियल फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। लीडिंग डिजिटल मीडिया jagran.com आगामी 3 दिसम्बर, को 'Jagran HiTech Awards 2021' का आयोजन करने जा रही है। ये Awards मोबाइल (Tech) और मोबोलिटी (Auto) के क्षेत्र में दिग्गजों को दिए जाएंगे। इसके प्रेजेंटिंग स्पॉन्सर Sky247, नेटवर्किंग पार्टनर Koo और पार्टनर BetBarter हैं। अवॉर्ड्स के लिए अलग-अलग कैटगरी में ब्रांड्स को नॉमिनेट किया गया है। जिसमें CAMERA PHONE OF THE YEAR भी एक कैटगरी है, आइए जानते हैं साल के सबसे अच्छे कैमराफोन के नॉमिनी के बारे में।

Vivo X70 Pro+

वीवो X70 प्रो प्लस- (Vivo X70 Pro+) बेस्ट कैमराफोन में से एक है। इस फोन का 6.78 इंच QHD AMOLED डिस्प्ले है। Vivo X70 Pro+ का प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 888+ 5G है। इसमें आपको 12GB रैम के साथ 256GB का इंटरनल स्टोरेज मिलता है।

यह फोन Android 11 आधारित है, जो FunTouch OS 12 पर काम करता है। अगर कैमरे की बात की जाए, तो इसमें आपको क्वैड कैमरा मिलता है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 50 MP सेकंडरी कैमरा 8 MP तीसरा और चौथा कैमरा क्रमशः 12 MP + 48 MP के हैं। जबकि इसका फ्रंट सेल्फी कैमरा 32 MP का है। इस फोन की कीमत 79,999 रूपये है।

OPPO Reno 6 Pro 5G

ओप्पो रेनो 6 प्रो 5G (OPPO Reno 6 Pro 5G) फोन का 6.55 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले है। भारत में इस फोन की कीमत फिलहाल 35,990 है। इस फोन में Qualcomm SM8250-AC Snapdragon 870 5G हैं। यह फोन एंड्रॉयड 11 आधारित है जो Color OS 11.3 पर काम करता है।

ओप्पो रेनो 6 प्रो 5G में आपको आर्कटिक ब्लू और लूनर ग्रे, 2 कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसमें 256GB का इंटरनल स्टोरेज और 2GB रैम मिलती है। कैमरे की बात करें तो पहला कैमरा 50MP, दूसरा 13MP तीसरा 16MP और चौथा कैमरा 2MP का है। साथ ही 32 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

OnePlus 9Pro

वनप्लस 9प्रो (OnePlus 9Pro) अच्छे Camera रिजल्ट के लिए जाना जाता है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 65,999 रूपये है। इस फोन में 6.7 इंच का LTPO Fluid2 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass 5 दिया गया है।

यह फोन OS Android 11 बेस्ड है, जो Oxygen OS पर काम करता है। इसका प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 888 5G है। इसकी बैटरी 4500 mAh की है। इसमें Quad रियर कैमरा दिया गया है, जो क्रमशः 48 MP + 50 MP + 8 MP + 2 MP है। फ्रंट कैमरा 16MP का दिया है।

Samsung Galaxy S21 Ultra

सैमसंग गैलेक्सी S21 अल्ट्रा (Samsung Galaxy S21 Ultra) महंगे अच्छे फोन में से एक है। इसमें 6.8 इंच का Dynamic AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। Samsung Galaxy S21 Ultra में 12GB रैम और 256 GB का इंटरनल स्टोरेज मिलता है। इसमें 5000 mAh की बैटरी मिलती है। Qualcomm इसका प्रोसेसर ब्रांड है।

अगर कैमरे का ज़िक्र किया जाए, तो शायद यह हर महंगे से महंगे फोन के कैमरे को मात दे सकता है। इसके Quad रियर कैमरे में प्राइमरी कैमरा 108MP का है। इसके अलावा बाकी तीनो कैमरे लगातार 12MP + 10MP + 10MP के हैं, साथ ही इसमें दिया गया फ्रंट कैमरा 40MP का है। आपको इस दमदार फोन को खरीदने के लिए थोड़ी भारी कीमत चुकानी होगी। इसकी कीमत इंडियन मार्किट में 1,05,999 रुपए है।

अगर आप भी नॉमिनेट किए किसी फोन को यूज कर रहे हैं या आपको इनमें से कोई फोन पसंद है, तो अपने फेवरेट नॉमिनी को वोट करने के लिए या अवॉर्ड और नॉमिनी के बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें -https://event.jagran.com/events/hitech-awards/mobile.html33