Move to Jagran APP

OnePlus Nord 2 5G की लॉन्चिंग से पहले जानिए फोन से जुड़ी हर अपडेट, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक

nePlus Nord 2 5G के लॉन्चिंग इवेंट को ऑफिशियल YouTube चैनल पर देखा जा सकेगा। फोन को भारत के साथ यूरोपियन मार्केट में एक साथ लॉन्च किया जाएगा। OnePlus के सीईओ Pete Lau ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा कि OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन OnePlus Nord का अपग्रेडेड वर्जन होगा।

By Saurabh VermaEdited By: Updated: Mon, 12 Jul 2021 11:30 AM (IST)
Hero Image
यह OnePlus Nord 2 की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन को आगामी 22 जुलाई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन की लॉन्चिंग का ऐलान कर दिया गया है। फोन को भारतीय समयानुसार 22 जुलाई की शाम 7.30 बजे लॉन्च किया जाएगा। OnePlus Nord 2 5G के लॉन्चिंग इवेंट को ऑफिशियल YouTube चैनल पर देखा जा सकेगा। फोन को भारत के साथ यूरोपियन मार्केट में एक साथ लॉन्च किया जाएगा। OnePlus के सीईओ Pete Lau ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा कि OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन OnePlus Nord का अपग्रेडेड वर्जन होगा।

OnePlus Nord 2 कीमत

OnePlus Nord CE को भारत में 22,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। वही OnePlus Nord की कीमत 24,999 रुपये है। OnePlus Nord 2 की कीमत इसी प्राइस टैग में हो सकती है।

क्या होगा खास 

  • OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन OnePlus की पहली डिवाइस होगी, जिसे MediaTek चिपसेट सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। फोन फ्लैगशिप Dimensity 1200 AI SoC के साथ पेश किया जाएगा। फोन को ई-कॉमर्स साइट Amazon पर लिस्ट किया गया है। साथ ही इसकी बिक्री भी एक्सक्लूसिव Amazon India से होगी।
  • कंपनी ने कंफर्म किया है कि OnePlus Nord 2 5G में 6.43 इंच की डिस्प्ले मिलेगी, जो 90Hz Fluid एमोलेड डिस्प्ले सपोर्ट के साथ आएगी। फोन HDR+ सपोर्ट के साथ आएगा। 
  • OnePlus Nord 2 5G डिजाइन के मामले में हाई-एंड स्मार्टफोन OnePlus 9 की तरह होगा। फोन एक रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल के साथ आएगा। फोन में एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो LED फ्लैश लाइट सपोर्ट के साथ आएगा।
  • OnePlu Nord 2 स्मार्टफोन को एक सिंगल पंच-होल डिस्प्ले सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। फोन के लेफ्ट साइड एक वॉल्यूम बटन दिया गाय है। फोन को साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सपोर्ट के साथ पेश किया गया है।
  • OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट के साथ आएगा। फोन को ग्रीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है।
  • OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन को एक 6.43 इंच फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। फोन 90Hz रिफ्रेश्ड रेट के साथ आता है। फोन 12GB रैम और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है।
  • अगर कैमरे की बात करें, तो OnePlus Nord 2 में एक Sony-IMX766 का 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 2MP मैक्रो लेंस का सपोर्ट मिलेगा। OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन में सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा दिया गया है।
  • OnePlus Nord 2 की बैटरी में बदलाव देखने को मिल सकता है। अपकमिंग फोन को 4,500mAh बैटरी सपोर्ट के साथ पेश किया या है। OnePlus Nord स्मार्टफोन 4115mAh बैटरी सपोर्ट के साथ आता है। फोन को 65W फास्ट चार्जर के साथ लॉन्च किया जा सकता है।