Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha election 2024 results: लोकसभा चुनाव के लिए Google ने की खास तैयारी, हर भारतीय भाषा में मिल रहा पल-पल का अपडेट

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज नतीजों (Lok Sabha election 2024 results) का एलान होने जा रहा है। 543 सीटों के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। इसी के साथ गूगल ने भी अपने यूजर्स के लिए एक खास तैयारी की है। चुनाव के नतीजों को लेकर लेटेस्ट अपडेट गूगल के साथ चेक किया जा सकता है।

By Shivani Kotnala Edited By: Shivani Kotnala Updated: Tue, 04 Jun 2024 09:04 AM (IST)
Hero Image
Lok Sabha election 2024 results: लोकसभा चुनाव के लिए Google ने की खास तैयारी

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज नतीजों का एलान होने जा रहा है। 543 सीटों के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। इसी के साथ गूगल ने भी अपने यूजर्स के लिए एक खास तैयारी की है।

चुनाव के नतीजों को लेकर लेटेस्ट अपडेट गूगल के साथ चेक किया जा सकता है। इंटरनेट यूजर्स गूगल के साथ चुनाव का अपडेट फोन और लैपटॉप के साथ चेक कर सकते हैं।

गूगल सर्च पर आते ही मिलेगा ये खास ऑप्शन

गूगल सर्च पर आने के साथ ही कंपनी की ओर से लोकसभा चुनाव के नतीजे देखें (Get Lok Sabha election results) टैब नजर आएगा।

इस टैब पर क्लिक करने के साथ ही आप 2024 India Elections टाइटल के साथ ओवरव्यू, रिजल्ट, पोल्स और डेट का टैब पाएंगे।

गूगल पर ऐसे चेक करें लाइव अपडेट

गूगल अपने यूजर्स को चुनाव के नतीजों को लेकर लाइव अपडेट की सुविधा भी दे रहा है। 543 सीटों के लिए जैसे-जैसे काउंटिंग आगे बढ़ती जाएगी आपकी स्क्रीन पर लाइव जानकारी सामने आती रहेगी।

 लाइव टैब के नीचे ही चुनाव से जुड़ी सभी बड़ी पार्टिंयों को चेक किया जा सकता है।

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election Result: लोकसभा चुनाव के नतीजे आज होंगे घोषित, जागरण के साथ मिलेगा पल-पल का अपडेट

हिंदी में कैसे चेक करें रिजल्ट

गूगल अपने यूजर्स को इंग्लिश के साथ, हिंदी, मराठी, गुजराती, पंजाबी जैसी कई भारतीय भाषाओं में रिजल्ट चेक करने की सुविधा दे रहा है।

गूगल सर्च पर आने के बाद किसी एक भाषा को चुनने के साथ चुनाव के नतीजे अपनी भाषा में चेक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha election 2024 results: वोट की काउंटिंग देखें लाइव, ऐसे चेक कर सकते हैं लेटेस्ट अपडेट

टॉप स्टोरी भी करें चेक

लोकसभा चुनाव के नतीजे देखें (Get Lok Sabha election results) टैब पर क्लिक करने के साथ आप नीचे की ओर स्क्रॉल कर सकते हैं।

नीचे की ओर चुनाव से जुड़ी टॉप स्टोरी का भी ऑप्शन मिलता है। यहां अलग-अलग न्यूज वेबसाइट की चुनाव कवरेज को लेकर रिपोर्ट चेक कर सकते हैं।