Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दुनिया में Made in India iPhones की गूंज, 14 प्रतिशत आइफोन भारत में असेंबल हुए

एपल ने वैश्विक स्तर पर असेंबल किए गए कुल आइफोन का 14 प्रतिशत भारत में असेंबल किया है। इसके साथ ही वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में भारत की रैंकिंग में चार स्थानों की वृद्धि हुई है। बीते वित्त वर्ष में अमेरिका को मोबाइल फोन समेत इलेक्ट्रानिक्स निर्यात बढ़कर 5.7 अरब डॉलर रहा है जो 2022-23 में 2.2 अरब डॉलर का था।

By Agency Edited By: Yogesh Singh Updated: Mon, 22 Jul 2024 08:30 PM (IST)
Hero Image
पूरे वित्त वर्ष के दौरान एपल ने भारत में 14 अरब डॉलर के आइफोन असेंबल किए हैं।

पीटीआई, नई दिल्ली। आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान एपल ने वैश्विक स्तर पर असेंबल किए गए कुल आइफोन का 14 प्रतिशत भारत में असेंबल किया है। इसके साथ ही वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में भारत की रैंकिंग में चार स्थानों की वृद्धि हुई है। बीते वित्त वर्ष में अमेरिका को मोबाइल फोन समेत इलेक्ट्रानिक्स निर्यात बढ़कर 5.7 अरब डॉलर रहा है जो 2022-23 में 2.2 अरब डॉलर था।

पूरे वित्त वर्ष के दौरान एपल ने भारत में 14 अरब डॉलर के आइफोन असेंबल किए हैं। वित्त वर्ष 2021-22 में भारत के इलेक्ट्रानिक्स मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र की वैश्विक बाजार हिस्सेदारी 3.7 प्रतिशत रही है। इस दौरान इस उद्योग का भारत की जीडीपी में चार प्रतिशत योगदान रहा है। वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान भारत में 8.22 लाख करोड़ रुपये के इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों का उत्पादन हुआ और 1.9 लाख करोड़ रुपये के उत्पादों का निर्यात किया गया।