Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Meta Threat Report: चीन, रूस, तुर्किये और ईरान में बंद किए गए हजारों सोशल मीडिया हैंडल, जानिए क्या है वजह

Meta ने अपने Quarterly Adversarial Threat Report Q2 2023 में जानकारी दी है कि उसने दुनिया भर के कई सोशल मीडिया अकाउंट को बंद कर दिया है। मेटा ने सबसे बड़ी कार्रवाई चीन में की है। कंपनी ने कहा है कि उसने चीन में भी हजारों हजारों अकाउंट्स हटा दिए हैं। इसमें 7704 फेसबुक अकाउंट 954 पेज 15 ग्रुप और 15 इंस्टाग्राम अकाउंट शामिल हैं।

By Rammohan MishraEdited By: Rammohan MishraUpdated: Wed, 06 Sep 2023 07:22 PM (IST)
Hero Image
Meta ने दुनिया भर के कई सोशल मीडिया अकाउंट को बंद कर दिया है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम, वाट्सऐप और फेसबुक की स्वामित्व वाली कंपनी Meta ने अपने Quarterly Adversarial Threat Report Q2 2023 में जानकारी दी है कि उसने दुनिया भर के कई सोशल मीडिया अकाउंट को बंद कर दिया है।

कंपनी की CIB पॉलिसी का उल्लंघन करने वाले अकाउंट्स पर ये एक्शन लिया गया है। इसको लेकर कंपनी ने अलग-अलग देशों में बैन किए गए सोशल मीडिया अकाउंट का ब्योरा दिया है। आइए जानते हैं कि इस रिपोर्ट में क्या कुछ जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़ें- चीन का एजेंडा चलाने वाले फर्जी अकाउंट पर मेटा ने कसा शिकंजा

1. तुर्किये और ईरान

तुर्किये और ईरान में मेटा ने 22 फेसबुक अकाउंट, 21 पेज और 7 इंस्टाग्राम अकाउंट को हटा दिया है। इन अकाउंट से ईरान और तुर्किये में दर्शकों को लक्षित किया जा रहा था। इस गतिविधि के पीछे के लोगों ने एक नेटवर्क बनाया था और सोशल मीडिया हैंडल्स पर अपनी वेबसाइट के लिंक शेयर कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- 5000mAh की बैटरी और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Realme Narzo 60x

2.तुर्किये

Meta ने तुर्किये में 34 फेसबुक अकाउंट, 49 पेज, 107 ग्रुप और 12 इंस्टाग्राम अकाउंट को हटा दिया है। कंपनी ने कहा कि ये अकाउंट देश में घरेलू दर्शकों को लक्षित कर रहे थे। इसके अलावा मेटा ने 60 फेसबुक अकाउंट, 37 पेज, 2 ग्रुप और 20 इंस्टाग्राम अकाउंट को भी बंद कर दिया है, जो तुर्किये में डोमेस्टिक ऑडियंस को टार्गेट कर रहे थे।

3. चीन

कंपनी ने कहा है कि उसने चीन में भी हजारों हजारों अकाउंट्स हटा दिए हैं। इसमें 7,704 फेसबुक अकाउंट, 954 पेज, 15 ग्रुप और 15 इंस्टाग्राम अकाउंट शामिल हैं। कंपनी द्वारा की गई जांच में इन अकाउंट्स में चीनी कानून प्रवर्तन से जुड़े व्यक्तियों के लिंक पाए गए थे। इस नेटवर्क को तथाकथित "स्पैमोफ्लैज" ऑपरेशन और इसके कई अलग-अलग समूहों से जोड़ने में सक्षम स्पैमयुक्त गतिविधि के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है।

यह भी पढ़ें- 72 लाख से भी अधिक WhatsApp अकाउंट को Meta ने किया बैन

4. रूस

मेटा ने रूस में भी इस तरह की कार्रवाई की है। यहां के कुछ फेसबुक और इंस्ट्राग्राम अकाउंट को भी गलत गतिविधि के चलते बंद कर दिया गया है। कंपनी ने बताया कि रूस में बैन किए गए अकाउंट्स का मुख्य उद्देश्य यूक्रेन को मिल रहे समर्थन का कमजोर करना था। इसके चलते Meta की ओर से ये कार्रवाई की गई है।