Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Android, iOS यूजर्स के लिए चेतावनी! Meta ने निकाली 400 से ज्यादा के ऐप की लिस्ट, चुराते हैं फेसबुक पासवर्ड

मेटा में अपने यूजर्स को 400 से अधिक ऐप्स के लिए चेतावनी दी है। कंपनी का कहना है कि ये ऐप्स आपके फेसबुक क्रेडेंशियल या पासवर्ड चुरा रहे हैं। इसके साथ ही कंपनी ने इन ऐप्स की लिस्ट निकाली है। आइये इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

By Ankita PandeyEdited By: Updated: Sat, 08 Oct 2022 06:05 PM (IST)
Hero Image
Facebook लॉगिन क्रेडेंशियल चुरा रहे हैं ये ऐप्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। फेसबुक पैरेंट मेटा ने 400 से अधिक एंड्रॉयड और iOS ऐप की पहचान की है, जो फेसबुक यूजर्स के लॉगिन क्रेडेंशियल चुरा रहे हैं। कंपनी ने यूजर्स को चेतावनी देने के लिए इन ऐप्स की पूरी लिस्ट भी शेयर की है, क्योंकि इनमें से कई एप्लिकेशन थर्ड पार्टी ऐप स्टोर पर उपलब्ध हो सकते हैं। इन ऐप्स में से ज्यादातर फोटो एडिटिंग टूल, VPN सेवाएं और अन्य युटिलिटी के विकल्प के साथ आते हैं। इनमें से कुछ ऐसे गेम भी हैं जिनमें यूजर्स को अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करनी होती है।

चोरी हो जाते है फेसबुक क्रेडेंशियल

मेटा का कहना है कि ज्यादातर दुर्भावनापूर्ण ऐप्स यूजर आईडी और पासवर्ड निकालने के लिए नकली 'लॉगिन विथ फेसबुक' इंडिकेशन देते हैं। ऐसे में अगर लॉगिन जानकारी चोरी हो जाती है, तो हमलावर संभावित रूप से यूजर के अकाउंट और परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों के साथ किए गए पर्सनल मैसेजेस को भी एक्सेस कर सकते हैं।

ब्लॉग पोस्ट से मिली जानकारी

थ्रेट डिसकशन के निदेशक डेविड एग्रानोविच और मेटा में मैलवेयर डिस्कवरी और डिटेक्शन इंजीनियर रयान विक्ट्री ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि कंपनी ने Google और Apple को Google Play और Apple ऐप स्टोर पर मैलवेयर ऐप्स की उपलब्धता के बारे में चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें- क्या आपको भी अपने फेसबुक फीड पर दिखते हैं फालतू पोस्ट, इन तरीकों से पा सकते हैं छुटकारा

दोनों कंपनियों ने इस रिपोर्ट के प्रकाशन से पहले दोनों ऐप स्टोर को बंद कर दिया था। ब्लॉग पोस्ट में ये भी बताया गया है कि कंपनी उन लोगों को भी सतर्क कर रहे हैं जिन्होंने अनजाने में इन ऐप्स को डाउनलोड करके और अपने क्रेडेंशियल साझा कर दिया है। इसलिए कंपनी आपके अकाउंट को सुरक्षित करने में उनकी मदद कर रही हैं।

मेटा यह है कि इन ऐप्स को विकसित करने वाले हमलावर दूसरों को बरगलाने के लिए नकली रिव्यू भी प्रकाशित करते हैं।इसके साथ ही उन लोगों के नकारात्मक रिव्यू को भी छुपाता है, जिन्होंने ऐप्स की ख़राब या दुर्भावनापूर्ण प्रकृति को देखा है। मेटा का कहना है कि यूजर्स को केवल आधिकारिक ऐप स्टोर से ऐप डाउनलोड करना चाहिए और नया ऐप डाउनलोड करने से पहले प्रकाशक की जांच करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- Facebook और Instagram पर अब अलग तरीके से दिखेंगे ऐड्स, जानें क्या है नया बदलाव