Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Copilot का नाम बदलने की तैयारी में है Microsoft, अब नए नाम से पुकारा जाएगा कंपनी का AI टूल

माइक्रोसॉफ्ट ने अपने Copilot के नाम को बदलने की तैयारी में है। अब कंपनी इसे Microsoft 365 की ब्रांडिंग के साथ पेश किया जाएगा। यानी अब इसे Microsoft 365 Copilot के नाम से पुकारा जाएगा। बताया जा रहा है कि ग्राफ और वेब-ग्राउंडेड चैट अनुभव को लिए नया नाम दिया गया है। बता दें कि इससे पहले भी गूगल ने बार्ड का नाम बदल कर जेमिनी किया गया है।

By Ankita Pandey Edited By: Ankita Pandey Updated: Sat, 24 Aug 2024 06:00 PM (IST)
Hero Image
जल्द ही बदलेगा Copilot का नाम, 'Microsoft Copilot से होगी ब्रांडिंग

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट टॉप टेलीकॉम कंपनी की लिस्ट में शामिल है। कंपनी अपने कंज्यूमर्स के डिमांड को ध्यान में रखते हुए कई नए फीचर्स लाता रहता है। कंपनी अपने कस्टमर्स के जेमिनी और Copilot जैसी सुविधा देता है। अब जानकारी मिली है कि Copilot का नाम बदला जा सकता है।

एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी अपने AI-संचालित चैटबॉट का नाम बदलने पर विचार कर रहा है। बताया जा रहा है कि नए नाम का इस्तेमाल Office ऐप्स में किया जाएगा। आइये इसके बारे में जानते हैं।

Copilot को मिलेगा नया नाम

  • Microsoft अपने प्राइमरी 'Microsoft Copilot' ब्रांड को 'Microsoft 365 Copilot' में बदल रहा है, जो Microsoft 365 में पेड AI टूल सूट में आ सकता है।
  • कंपनी ये बदलाव Copilot इंटीग्रेशन तक भी विस्तारित होता है, जैसे 'Copilot in Word' को अब 'Microsoft 365 Copilot in Word' कर दिया जाएगा।
  • इतना ही नहीं सेल, सर्विस और फाइनेंस में भी अब Copilot को Microsoft 365 ब्रांडिंग के साथ पेश किया जाएगा। हैं,यानी अब इसके Microsoft 365 Copilot for Sales कहा जाएगा।

यह भी पढ़ें - Scam Alert ! WhatsApp पर सर्कुलेट हो रहा कोल्ड ड्रिंक से बचने का फेक मैसेज, सरकार ने यूजर्स को दी वॉर्निंग

ग्राफ और वेब-ग्राउंडेड चैट की रिब्रांडिंग

  • Microsoft 365 Copilot में ग्राफ और वेब-ग्राउंडेड चैट एक्सपीरियंस को 'बिजनेस चैट' के रूप में ब्रांड किया जाएगा।
  • यह रीब्रांडिंग इंटर्नल बदलावों को दर्शाता है, क्योंकि Microsoft में विभिन्न टीमें अलग-अलग Copilot ऑफरिंग को विकसित करती हैं।
  • जबकि Microsoft 365 टीम Copilot ब्रांड पर नेतृत्व कर सकती है, Microsoft में Copilot के लिए कोई सिंगल इंजीनियरिंग ओनर नहीं है।

बार्ड की भी रिब्रांडिंग

  • हाल ही में AI चैटबॉट को भी बार्ड से जेमिनी रीब्रांड किया। इसके साथ ही इसके AI मॉडल का नाम भी जेमिनी ही है।
  • पिचाई ने एक इंटरव्यू में कहा कि हमारे लिए, जेमिनी हमारा समग्र दृष्टिकोण है कि हम किस तरह से अपना सबसे सक्षम और सुरक्षित AI मॉडल बना रहे हैं और बार्ड सबसे सीधा तरीका था जिससे लोग हमारे मॉडल के साथ बातचीत कर सकते थे।
  • इसलिए इसे जेमिनी के रूप में विकसित करना वास्तव में समझ में आता है क्योंकि जब आप इसका उपयोग करते हैं तो आप इन बिल्ड जेमिनी मॉडल से सीधे बात कर रहे होते हैं।
  • बता दें कि जेमिनी LLM तीन स्तरों जेमिनी नैनो, जेमिनी प्रो और जेमिनी एडवांस्ड में उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें - AC Tips: एसी की एफिशिएंसी और बिजली बिल कम करने के लिए 5 जरूरी टिप्स, जेब पर नहीं पड़ेगा असर