Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

क्यों ठप हुआ Microsoft सर्वर: पूरी दुनिया में अफरा-तफरी, कई बड़ी कंपनियों में कामकाज बंद

Microsoft Global Outage Microsoft का सर्वर पूरी दुनिया में ठप हो गया है जिसकी वजह से एयरलाइंस से लेकर बड़ी-बड़ी कंपनियों का कामकाज बुरी तरीके से प्रभावित हुआ है। न्यूज चैनल ऑफ एयर होने से लेकर फ्लाइट मैनेजिंग तक में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आइए जानते हैं कि किन देशों में माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का अधिक असर है और भारतीय कंपनियां इससे कितना प्रभावित हैं।

By Mrityunjay Chaudhary Edited By: Mrityunjay Chaudhary Updated: Fri, 19 Jul 2024 03:10 PM (IST)
Hero Image
Microsoft outage की वजह से कई कंपनियों पर पड़ा असर।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया भर में Microsoft का सर्वर ठप हो गया है। इससे आम लोगों के साथ ही कई दिग्गज कंपनियों के कामकाज पर भी असर पड़ा है। इनमें ब्रिटेन की ब्रॉडकॉस्टिंग कंपनी स्काई न्यूज से लेकर भारत की अकासा एयरलाइंस और अमेरिका की फ्रंटियर एयरलाइंस शामिल हैं।

आइए जानते हैं कि माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में खराबी क्यों आई है और किन कंपनियों पर इसका असर पड़ा है।

क्यों ठप हुआ माइक्रोसॉफ्ट 

दुनिया भर में लाखों माइक्रोसॉफ्ट विंडोज यूजर्स ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ एरर का अनुभव कर रहे हैं। इसके कारण लोगों का सिस्टम अचानक बंद हो जा रहा है या फिर अपने आप चालू हो जा रहा है। इसके खराबी के पीछे का कारण कंपनी ने क्राउडस्ट्राइक अपडेट को बताया है।

ग्लोबर साइबर सिक्योरिटी फर्म क्राउडस्ट्राइक हाल ही में अपडेट लेकर आया है, जिसे बाद से ही यूजर्स को विभिन्न Microsoft 365 ऐप समेंत दूसरी सेवाओं का इस्तेमाल करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

Microsoft आउटेज आज सुबह से शुरू हुआ। इसका असर भारत, अमेरिका, यूके, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, जापान, स्पेन, सिंगापुर समेत कई कंपनियों, एयरलाइनों, बैंकों और सरकारी कार्यालयों के कामकाज को प्रभावित किया है।

माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड यूनिट खोज रही सॉल्यूशन

माइक्रोसॉफ्ट के क्लाउड यूनिट Azure ने बताया कि दुनियाभर में विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल रही वर्चुअल मशीन इस आउटेज के चलते प्रभावित हुई हैं। CrowdStrike Falcon एजेंट बार बार रिस्टार्टिंग स्टेट पर स्विच हो रहा है, जिससे यह प्रोब्लम आ रही है। माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउट यूनिट इस पर काम कर रही है। इसके साथ ही यूजर्स को परेशानी न हो इसके लिए सुरक्षित ऑप्शन खोजे जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- दुनियाभर के विंडोज यूजर्स परेशान, बार-बार रीस्टार्ट हो रहे कंप्यूटर

Microsoft की ये सेवाएं हुई प्रभावित

  • PowerBI- माइक्रोसॉफ्ट सर्विस में खराबी आने की वजह से PowerBI की सेवाएं प्रभावित हुई है। इनकी सेवाएं केवल पढ़ने के लिए मोड में दिखाई दे रही है।
  • Microsoft Fabric- आउटेज का असर इसपर भी पड़ा है। जब हम इसे ओपन करते हैं तो उनकी सेवा केवल पढ़ने के मोड में ही है।
  • Microsoft Teams- सर्वर के ठप होने की वजह से यूजर्स को इसके फंक्शन प्रजेंट, ग्रुप चैट और यूजर रजिस्ट्रेशन में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
  • Microsoft 365- आउटेज की वजह से Microsoft 365 के तकरीबन सभी सेवाओं पर असर पड़ा है।
  • Microsoft Purview- यूजर्स को इससे होने वाली प्रोसेसिंग वाली चीजों में देरी का सामना करना पड़ सकता है।
  • Viva Engage- यूजर्स को इसे ओपन करने तक में समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

भारत में इन एयरलाइन पर पड़ा असर

माइक्रोसॉफ्ट आउटेज होने की वजह से दुनिया भर की प्रमुख एयरलाइनों पर काफी असर पड़ा है। दिल्ली और मुंबई सहित उनके उड़ान संचालन बड़ा असर डाला है।

  • माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का असर अकासा एयरलाइंस पर भी पड़ा है। मुंबई और दिल्ली हवाई अड्डों पर इसकी कुछ ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से बंद हो गई है। कंपनी को हाल में उड़ानों पर अपडेट के लिए तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
  • माइक्रोसॉफ्ट आउटेज होने की वजह से इंडिगो का सिस्टम प्रभावित हुआ है। इनकी फ्लाइट बुकिंग, चेक-इन, बोर्डिंग पास समेत कुछ उड़ाने प्रभावित हो रही है। एयरलाइंस ने एक्स पर लिखते हुए कहा कि उनका सिस्टम माइक्रोसॉफ्ट एज़्योर के साथ चल रही समस्या की वजह से प्रभावित है।
  • माइक्रोसॉफ्ट के मौजूदा आउटेज की वजह से उसके डिजिटल सिस्टम पर अस्थायी रूप से असर पड़ा है। जिसके कारण चेक-इन और बेर्डिंग में देरी हो रही है। एयर इंडिया की तरफ से कहा गया है कि "हमें हुई असुविधा के लिए खेद है और हम अपने मेहमानों से अनुरोध करते हैं कि वे अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं।"

यह भी पढ़ें- Crowdstrike Update ने दुनियाभर में मचाई अफरा-तफरी, क्या है ये बला जिससे क्रैश हो रहे विंडोज सिस्टम

दुनिया में इन एयरपोर्ट पर पड़ा असर

  • माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर खराब होने की वजह से जापान का नारिता हवाई अड्डा प्रभावित हुआ है। जापान के जेटस्टार, जेजू एयर, क्वांटास, एचके एक्सप्रेस और स्प्रिंग जापान जैसी एयरलाइनों के सिस्टम में समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
  • बर्लिन हवाई अड्डे पर उड़ानों के संचालन में तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा। स्पेन के सभी एयरपोर्ट प्रभावित हुए है।
  • दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक सिंगापुर के चांगी एयरपोर्ट भी इसकी वजह से प्रभावित हुआ है। यहां पर चेक-इन प्रक्रिया को मैन्युअल रूप से प्रबंधित किया जा रहा है।

दुनिया में इन चीजों पर पड़ा असर

  • Microsoft आउटेज की वजह से दक्षिण अफ्रीका का सबसे बड़ा बैंक कैपिटेक प्रभावित हुआ है।
  • USA की एक प्रमुख समाचार संस्था एसोसिएटेड प्रेस की सेवाएं प्रभावित हुआ है।
  • अमेरिकी राज्य अलास्का में आपातकालीन 911 सेवाएं भी Microsoft सर्वर में खराबी की वजह से प्रभावित हुई है। इसके गैर-आपातकालीन कॉल सेंटर सही ढंग से काम नहीं कर रहे हैं।
  • Microsoft आउटेज ने ऑस्ट्रेलिया में टीवी चैनलों को भी प्रभावित किया है। यहां के एबीसी न्यूज़ चैनल का कोई ग्राफ़िक्स या फ़ुटेज दिखने बंद हो गए।
  • माइक्रोसॉफ्ट सर्वर ठप होने की वजह से यूके के स्काई न्यूज़ का ब्रॉडकॉस्टिंग बंद हो गई है।
  • Microsoft क्लाउड आउटेज की वजह से दुनिया भर में लाखों कंप्यूटर सिस्टम प्रभावित हुए है। यूजर्स ने अपने सिस्टम के अचानक बंद होने या फिर से चालू होने की रिपोर्ट की है।

यह भी पढ़ें- Microsoft का सर्वर ठप होने पर एलन मस्क ने ली चुटकी, कहा-सब बंद X चालू