Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mobile World Congress 2023 का दो साल बाद होने जा रहा आगाज, 80 हजार प्रतिभागी और 200 देशों की होगी भागीदारी

Mobile World Congress 2023 आज स्पेन के बार्सिलोना में Mobile World Congress 2023 का आगाज होने जा रहा है। यह कार्यक्रम दो साल बाद एक बड़े लेवल पर होने जा रहा है। इससे पहले कोरोना काल में इवेंट का आयोजन नहीं हो पाया था। फोटो- (MWC Twitter)

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani KotnalaUpdated: Mon, 27 Feb 2023 12:17 PM (IST)
Hero Image
Mobile World Congress 2023 Event 27 Feb To 2 March 2023, Pic Courtesy- MWC Twitter

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Mobile World Congress 2023: आज मोबाइल वर्ल्ड के सबसे बड़े इवेंट Mobile World Congress 2023 का आगाज होने जा रहा है। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2023 इवेंट का आयोजन स्पेन के बार्सिलोना में होने जा रहा है। इवेंट आज से शुरू होकर 2 मार्च 2023 को पूरा होगा।

मालूम हो कि मोबाइल वर्ल्ड में बहुत खास इस इवेंट का हिस्सा 80 हजार प्रतिभागी बनने जा रहे हैं। यही नहीं, इवेंट में 200 देशों की भागीदारी रहेगी। अलग- अलग इलेक्ट्रॉनिक कंपनियां इवेंट में अपने नए मॉडल को शोकेस करेंगी।

जीएसएमए आयोजित करवा रहा है कार्यक्रम

स्मार्टफोन यूजर्स के लिए इस इवेंट के जरिए नए स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। नए स्मार्टफोन को कंपनियां ग्लोबली लॉन्च करेंगी। बता दें कि इस ग्लोबल इवेंट में सैमसंग, रियलमी, मोटोरोला जैसी तमाम कंपनियों की भागीदारी रहेगी। वहीं इस आयोजन का जिम्मा जीएसएमए को सौंपा गया है।

करीब दो साल बाद होगा बड़े लेवल पर Mobile World Congress का शानदार आगाज

दुनिया के टॉप एंड्रॉइड मैन्युफैक्चरर की यह गैदरिंग कई मायनों में खास है। इस साल होने वाला यह Mobile World Congress 2023 इवेंट दो सालों बाद होने जा रहा है। इससे पहले कोरोना महामारी के कारण इस इवेंट का आयोजन पर भी पाबंदी लगी थीं।

✔️ Download the #MWC23 App

✔️ Activate your Digital Access Pass

✔️ Collect your Networking Badge at the venue

More info 👉 https://t.co/8QT8wpmOlF pic.twitter.com/ejRnD0ULJQ— #MWC23 (@MWCHub) February 27, 2023

हालांकि, बीते साल भी Mobile World Congress 2022 भी हुआ था, लेकिन इस कार्यक्रम को छोटे पैमाने पर ही आयोजित किया गया था। यही वजह है कि इस साल होने वाले Mobile World Congress 2023 इवेंट पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई हैं। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक इस एग्जीबिशन में कम से कम 2000 एक्जीबीटर्स की भागीदारी रहेगी।

किन इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों की ओर से पेश हो सकते हैं नए स्मार्टफोन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, इस बार के इवेंट में सैमसंग और सोनी जैसे टॉप ब्रांड से किसी बड़े एलान की गुजांइश नहीं रहेगी। हालांकि, ग्राहकों के लिए Honor, OnePlus, Huawei, Nokia की ओर से कुछ खास पेश हो सकता है।

इलेक्ट्रॉनिक कंपनी वनप्लस की ही बात करें तो, कंपनी OnePlus 11 Concept को ग्लोबल इवेंट में पेश करने की तैयारियों में है। इस नए स्मार्टफोन का टीजर कंपनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पहले ही जारी कर दिया है।

इसके अलावा Xiaomi अपने ग्राहकों के लिए इवेंट के पहले ही नए लाइनअप Xiaomi 13 Series को पेश कर चुका है। स्पेन में Xiaomi के बूथ पर कंपनी का नया फोन मौजूद है।