Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Most Expensive Phones: दुनिया के सबसे महंगे स्मार्टफोन, नंबर-1 में तो जड़ा है गुलाबी हीरा

Most Expensive Phones दुनिया के महंगे स्मार्टफोन की जब भी बात आती है तो सबसे पहला ख्याल आईफोन 16 का आता है। लेकिन अगर हम आपको कहें कि दुनिया का सबसे महंगा फोन कई करोड़ डॉलर का है तो आप भी हैरान होंगे। हम आपको इस आर्टिकल में दुनिया से 10 सबसे महंगे स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे। पढ़ें पूरी खबर...

By Priyanka Kumari Edited By: Priyanka Kumari Updated: Fri, 30 Aug 2024 06:30 PM (IST)
Hero Image
Most Expensive Phones: हीरे सोने से जड़ा है महंगा फोन

 टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मोबाइल फोन खरीदने से पहले आम जनता को एक बार अपना बजट देखना पड़ता है। अगर मिडिल क्लास की हात करें तो वह एक बार कोशिश करता है कि सस्ते में अच्छा मोबाइल फोन लें। ऐसे में अगर आपको कोई हीरा से जड़े मोबाइल फोन की खरीदने की बात करें तो आप भी भौचका रह जाएंगे।

आज हम आपको इस आर्टिकल में दुनिया के सबसे महंगे मोबाइल मोबाइल फोन के बारे में बताएंगे। यह फोन अपनी कीमतों और खासियत की वजह से महंगी है।

सबसे महंगे स्मार्टफोन

सबसे महंगे फोन में पहला नंबर Falcon Supernova iPhone 6 Pink Diamond का है। इस फोन की कीमत 407 करोड़ डॉलर है। इस फोन के बैक पर जड़ा बड़ा गुलाबी हीरा इसे खास बनाता है। यह फोन 24 कैरेट सोने से बना है। इसे प्लैटिनम कोटिंग और हैक प्रोटेक्शन के साथ तैयार किया गया है।

दुनिया के महंगे मोबाइल फोन की लिस्ट में दूसरा नंबर Iphone 5 Black Diamond का है। यह फोन सोने से बना है और इसके होम बटन पर Black Diamond लगा है। इसकी कीमत 15 मिलियन डॉलर है। यह मोबाइल फोन स्टुअर्ट ह्यूजेस ने तैयार किया है।

Iphone 5 Black Diamond में 600 सफेद हीरे जड़े गए हैं। इसका बैक पैनल 24 कैरेट सोने से बना है। अगर एप्पल (Apple) के लोगो की बात करें तो इसमें 53 एक्स्ट्रा हीरे लगाए गए।

सबसे महंगा फोन में Stuart Hughes Iphone 4S Elite Gold तीसरे नंबर पर आता है। इस फोन को भी स्टुअर्ट ह्यूजेस ने डिजाइन किया है। इस फोन की कीमत 94 लाख डॉलर है।

फोन की खासियत इसका वजन भी है। यह मोबाइल फोन का वजन 100 कैरेट से ज्यादा है। यह फोन भी 24 कैरेट सोने से बना है। इसे शीशन की लकड़ी से सावधानी पूर्वक तैयार किया गया है। इस पूरे फोन में 53 हीरे जुड़ें हैं।

Stuart Hughes Iphone 4 डायमंड रोज भी महंगे फोन में शामिल है। इस मोबाइल की कीमत 80 लाख डॉलर है। यह मोबाइल फोन सॉलिड रोज गोल्ड से बना है। इसमें 500 हीरे जड़े गए हैं। इस फोन के होम बटन पर 7.4 कैरेट का सिंगल-कट ​​पिंक डायमंड लगा है जो इसे यूनिक लुक देता है।

दुनिया का पांचवां सबसे महंगा स्मार्टफोन Goldstriker Iphone 3Gs सुप्रीम है। यह फोन बेजल प्लैटिनम से तैयार हुआ है। इस फोन को हाथ से तैयार किया गया है। इसमें 130 बेदाग डायमंड लगा है। इस स्मार्टफोन का वजन 97.5 कैरेट है।

Goldstriker Iphone 3Gs सुप्रीम के बैक में 112 ग्राम 18 कैरेट का पिंक गोल्ड है। इस फोन के एप्पल लोगो में 53 हीरे जड़े गए हैं।

iPhone 3G Kings Button स्मार्टफोन दुनिया का छठां महंगा फोन है। इस फोन को पीटर एलोइसन ने डिजाइन किया है, जिसे रूसी फर्म जेएससी एंकोर्ट ने तैयार किया है। यह पूरा स्मार्टफोन ठोस प्लैटिनम है। इस फोन के लोगो गुलाबी सोने से बना है। इसके अलावा इसमें 28 गोल कट का हीरा लगा हुआ है।

इस पूरे स्मार्टफोन में टोटल 50 हीरे लगे हैं। इसमें 10 यूनिक ब्लू डायमंड भी लगा है। मैकासर आबनूस की लकड़ी से स्मार्टफोन के दोनों तरफ को तैयार किया गया है, इसे हाथ से पॉलिस किया गया।

महंगे फोन की लिस्ट में सातवें स्थान पर Goldvish Le Million आता है। एक टाइम पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में इसे दुनिया का महंगा फोन भी कहा गया था। यह पूरा फोन 18 कैरेट सफेद गोल्ड से तैयार हुआ है। इसमें VVS-1 ग्रेड का डायमंड लगा है। इस स्मार्टफोन में गुलाबी, पीले या व्हाइट गोल्ड के रंगों का ऑप्शन मौजूद है। इस स्मार्टफोन की कीमत 13 लाख डॉलर है।

10 लाख डॉलर की कीमत वाला Gresso Luxor Las Vegas Jackpot स्मार्टफोन दुनिया के महंगे स्मार्टफोन की लिस्ट में आठवें स्थान पर है। यह फोन मशहूर एक्सेसरी डिजाइनर ग्रेसो ने ग्रेसो लास वेगास जैकपॉट में तैयार किया है। इस फोन का बैक पैनल 200 साल से ज्यादा पुराने एक अफ्रीकी पेड़ की लकड़ी से तैयार किया गया है।

इस फोन के फ्रंट में ब्लैक डायमंड लगा है। इसके अलावा इसे 180 ग्राम से ज्यादा सोने से भी तैयार किया गया। स्मार्टफोन के कीपैड के हर बटन को नीलम रत्न से सजाया गया है।

दुनिया के महंगे स्मार्टफोन में Goldvish Revolution स्मार्टफोन नौवें नंबर पर है। इस स्मार्टफोन को गोल्डविश रिवोल्यूशन स्विस कंपनी ने बनाया है। यह फोन को गुलाबी और व्हाइट गोल्ड, हीरे, नीलम ग्लास डिस्प्ले और बेहतरीन चमड़े से तैयार किया गया है। इसमें अलग से एनालॉग घड़ी भी है।

यह भी पढ़ें: मोटोरोला ने लॉन्च किए चुपके से दो नए स्मार्टफोन, Moto G35 और Moto G55 5G में तगड़ी हैं खूबियां

दुनिया के महंगे स्मार्टफोन की लिस्ट में टॉप-10 पर Vertu Signature Cobra स्मार्टफोन आता है। इस स्मार्टफोम पर सोने की परत चढ़ी है, जिसमें कई रत्न जड़े हैं। यह स्मार्टफोन हाथ से जड़ा है।

यह भी पढ़ें: भर गया Gmail Account का स्टोरेज, फ्री करने के लिए अपनाएं जीमेल का ये ट्रिक