Move to Jagran APP

Moto E22, Moto E22i लांच हुए, जानिए दोनों फोन के फीचर्स और कीमत एक साथ

Moto E22 और Moto E22i के नाम से कंपनी ने अपने 2 नए स्मार्टफोन लांच कर दिये हैं। दोनों फोन के फीचर्स में क्या है अलग और क्या है एक जैसा जानिए मोटोरोला के इन दोनों स्मार्टफोन के बारे में।

By Kritarth SardanaEdited By: Published: Sun, 18 Sep 2022 05:40 PM (IST)Updated: Sun, 18 Sep 2022 05:40 PM (IST)
motorola smartphone photo credi t- motorola India

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीनी कंपनी मोटोरोला ने अपनी एंट्री लेवेल स्मार्टफोन सीरीज Moto E22 लांच कर दी है। इस सीरीज से 2 नए स्मार्टफोन आए हैं इनमें Moto E22 और Moto E22i के नाम शामिल हैं। दोनों फोन के सभी फीचर्स एक जैसे ही हैं बस फर्क दोनों के बीच रैम और फोन के सॉफ्टवेयर का है।

Moto E22 और Moto E22i के फीचर्स

• डिस्प्ले – दोनों फोन में 6.5 इंच की स्क्रीन से LCD डिस्प्ले HD + resolution के साथ मिलता है। इसमें 90 HZ का रिफ्रेश रेट दिया गया है।

• कैमरा – इन फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमें 16 MP का मेन बैक कैमरा और 2 MP का दूसरा डेप्थ कैमरा मौजूद है। तो वहीं फोन में 5 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

• प्रोसेसर- कंपनी ने इस फोन में 12nm MediaTek Helio G37 प्रोसेसर लगाया है।

• रैम और मेमोरी – moto E22 में 4GB रैम, 64 GB इंटरनल स्टोरेज और moto E22i में 2 GB रैम, 64 GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। हालांकि दोनों ही फोन में 512 GB तक की एक्सटर्नल मेमोरी का विकल्प मिलता है।

• बैटरी – कंपनी ने दोनों फोन में 4,020 mah की बैटरी लगाई है। इसके साथ ही इसमें 10 W की चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है।

• ओएस- Moto E22 फोन एंड्रॉयड 12 पर आधारित MyUX पर काम करता है। लेकिन Moto E22i Android 12 Go एडिशन के साथ आता है।

रंग- Moto E22 Astro Black और Crystal Blue कलर के साथ और Moto E22i Graphite Gray और Winter White कलर के साथ लांच हुआ है।

• अन्य फीचर्स- इन दोनों फोन में डुअल सिम, फिंगरप्रिंट सेंसर, ब्लूटुथ, wi-fi, 3.5 mm जैक जैसे सभी फीचर्स भी मौजूद हैं।

कीमत

यह स्मार्टफोन भारत में भी जल्द लांच हो सकते हैं। भारतीय मुद्रा के अनुसार Moto E22 की कीमत 11,137 रुपये और Moto E22i की कीमत 10,341 रुपये है।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.