Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Apple iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी! नए iOS अपडेट के साथ मिलेंगे कई दमदार फीचर्स

जल्द ही एपल अपने नए iOS 16.4 अपडेट को पेश करने जा रहा है। कंपनी ने हाल ही में इसका बीटा वर्जन पेश किया था। बताया जा रहा है ये अपटेड कई बड़े बदलावों के साथ आएगाजिसमें आपको बग फिक्स के साथ कई बड़े अपडेट दिखेंगे।

By Ankita PandeyEdited By: Ankita PandeyUpdated: Tue, 14 Mar 2023 07:51 PM (IST)
Hero Image
Apple to rollout new software update for iPhone users

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Apple ने फरवरी में iOS 16.4 का डेवलपर और सार्वजनिक बीटा रोल आउट करना शुरू कर दिया है। यानी कि जल्द ही अगला iOS अपडेट आने वाला है। इसमें बग फिक्स और कई नई सुविधाओं पेश की जाएगी, जो यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाएंगे। बता दें कि समय-समय पर अपने उपकरणों के लिए नए अपडेट जारी करता है।

इसके अलावा कुछ ऐप केवल iOS के लेटेस्ट वर्जन के साथ संगत हो सकते हैं, इसलिए अपडेट करने से यह भी सुनिश्चित हो सकता है कि डिवाइस पर सभी ऐप ठीक से काम कर सकें। iOS 16.4 अपडेट में ये कुछ खास अपडेट आपको मिल सकते हैं। आइये इनके बारे में जानते हैं।

इमोजी

iOS 16.4 अपडेट आपके आईफोन के लिए कई नए इमोजी लाएगा। बता दें कि Apple कीबोर्ड के पास पहले से ही इमोजी का एक विशाल डेटाबेस है, जिसके आगामी अपडेट के साथ बढ़ने की उम्मीद है। इन इमोजी में माउस, जेलिफिश, ब्लैक हार्ट, पिंक हार्ट, जैसे विकल्प शामिल हैं।

बेहतर पॉडकास्ट ऐप

iOS 16.4 अपडेट पॉडकास्ट ऐप में भी सुधार लाएगा, जो आईफोन के साथ-साथ कारप्ले में यूजर अनुभव में सुधार करेगा। इतना ही नहीं अप नेक्स्ट क्यू में उन शो के एपिसोड होंगे, जिन्हें यूजर्स ने प्ले तो किया है लेकिन फॉलो नहीं करते हैं।इसके साथ ही लाइब्रेरी में सेव किए गए एपिसोड भी होंगे। इसके अलावा, एक नया चैनल विकल्प सभी पॉडकास्ट चैनलों को एक ही जगह पर लाएगा।

सफारी में वेब पुश नोटिफिकेशन

वेब ऐप्स अब आपके आईफोन को पुश नोटिफिकेशन भेज सकेंगे। आपके डिवाइस पर ऐप्स की तरह, यह सुविधा वेब ऐप्स को आपके iPhone पर विभिन्न गतिविधियों के लिए सूचनाएं भेजने देगी। इसे सक्रिय करने के लिए यूजर्स को पुश नोटिफिकेशन पाने के लिए iPhone की होम स्क्रीन पर वेब ऐप के रूप में एक वेबसाइट को सेव करना होगा।

बीटा अपडेट के लिए मेनू

iOS 16.4 के साथ बीटा प्रोग्राम में साइन अप करने के लिए iPhone सेटिंग्स में कॉन्फिगरेशन प्रोफाइल को इंस्टॉल करने की जरूरक नहीं होगी। अब सेटिंग्स के सॉफ्टवेयर अपडेट टैब में एक नया बीटा मेनू आएगा, जो यूजर्स को अपने iPhone पर इंस्टॉल करने के लिए सार्वजनिक और डेवलपर बीटा के बीच चयन करने या इसे पूरी तरह से बंद करने की अनुमति देगा।

नया होम ऐप आर्किटेक्चर

बता दें कि यह सुविधा iOS 16.2 के साथ शुरू की गई थी, लेकिन Apple ने जल्द ही इसे कई बग्स और ग्लिट्स के कारण वापस ले लिया। अब इसे अंतत: iOS 16.4 अपडेट के साथ रोल आउट किया जा रहा है। यह एक वैकल्पिक अपडेट होगा, जो स्मार्ट घरेलू उपकरणों को कंट्रोल करते हुए ऐप की विश्वसनीयता और प्रदर्शन में सुधार करेगा।