Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

300 वॉच फेस और ऑलवेज ऑन डिस्प्ले के साथ आएगी Noise की ये स्मार्टवॉच, कीमत 2200 रुपये से कम, यहां जानें जरूरी डिटेल

Noise ने अपने कस्टमर्स के लिए एक नई स्मार्टवॉच की घोषणा की है। इस वॉच को Noise Colorfit Cadet Rugged नाम से जाना जाता है। इस डिवाइस में आपको बहुत से खास फीचर्स मिलते हैं। नॉइज के इस डिवाइस में आपको 300 से अधिक वॉच फेस मिलता है। इसकी कीमत 2199 रुपये तय की गई है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

By Ankita PandeyEdited By: Ankita PandeyUpdated: Wed, 20 Dec 2023 12:10 AM (IST)
Hero Image
Noise Colorfit Cadet Rugged वॉन्च में मिलेंगे कई फीचर्स

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Noise ने हाल ही में अपने कस्टमर्स के लिए एक नई स्मार्टवॉच Noise Colorfit Cadet की जानकारी है। ये एक लेटेस्ट रग्ड स्मार्टवॉच म़ॉडल है। इस डिवाइस में बहुत से खास फीचर्स मिलते हैं।

कंपनी ने इस डिवाइस को 2199 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इस डिवाइस में आपको 600nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है। साथ ही इसमें आपको 300 से अधिक वॉच फेस मिलते हैं। आइये इस डिवाइस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Noise Colorfit Cadet की कीमत

  • कंपनी ने इस डिवाइस को भारत में 6,999 रुपये में लिस्ट किया है। मगर अच्छी बात ये है कि कंपनी ने इस डिवाइस को केवल 2199 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध कराया है।
  • डिवाइस जल्द ही लोगों के लिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा क्योंकि इसे अमेजन पर एक लैंडिंग पेज के साथ लाइव किया गया है।
  • ऐसा लगता है कि इसे अमेजन और नॉइज की आधिकारिक वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। आप इस डिवाइस को लूनर ब्लैक, ब्लैक कैमो और मिलिट्री कैमो कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Apple Watch जैसी दिखती है Elista की ये लेटेस्ट स्मार्टवॉच, पहली बार इस मार्केंट में एंट्री कर रहा है ब्रांड

Noise Colorfit Cadet के फीचर्स

  • ColorFit कैडेट में आपको 1.78-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 600nits की पीक ब्राइटनेस और 366 x 448 पिक्सेल रिजॉल्यूशन मिलता है।
  • इसे अलावा इस डिवाइस में आपको ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा इस डिवाइस में 300 से अधिक का वॉच फेस मिलता है।
  • लेटेस्ट स्मार्टवॉच में आपको ब्लूटूथ कॉलिंग, के साथ बेहतर बैटरी लाइफ मिलती है।
  • इसके अलावा इस डिवाइस में आपको 120 स्पोर्ट्स मोड मिलता है जिसमें स्विमिंग, रनिंग, साइकिलिंग, बैडमिंटन जैसे कई फिटनेस फीचर्स मिलते हैं।
  • हेल्थ फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको 24 x 7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग, स्लीप मैपिंग और जैसे फीचर्स मिलते हैं।
  • इसके अलावा इस डिवाइस स्मार्ट नोटिफिकेशन, कैलकुलेटर, एक स्टॉपवॉच, वैदर, अलार्म, DND मोड और बिल्ट-इन गेम्स शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - realme C67 5G की ये पांच खूबियां जीत लेंगी दिल, जानिए क्यों खरीदना चाहिए नया Smartphone