Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Noise Two HeadPhone: नॉइज़ ने लांच किया नया वायरलेस हेडफोन, मिलेगा 50 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक

Noise Two HeadPhone भारतीय कंपनी Noise ने अपना नया ब्लूटूथ वायरलेस हेडफोन Noise Two लांच किया है। यह आज से बिक्री के लिए भी उपलब्ध हो चुका है। जानिए नॉइज़ के इस हेडफोन के सभी फीचर्स कीमत और उपलब्धता एक साथ।

By AgencyEdited By: Kritarth SardanaUpdated: Tue, 08 Nov 2022 06:42 PM (IST)
Hero Image
Noise Two HeadPhone photo credit - Noise

नई दिल्ली, टेक डेस्क। देसी कंपनी Noise ने अपने नया वायरलेस हैडफोन Noise Two लांच कर दिया है। यह bold black, calm white और serene blue कलर में लांच हुआ है। कंपनी ने गेमर्स को ध्यान में रखते हुए इसमें 40 ms की लो लेटेंसी दी है जो इसे एक लैग फ्री हेडफोन बनाता है। यह 50 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है।

Noise Two हैडफोन के फीचर्स

इस हेडफोन में 40 mm के ड्राईवर लगे हुए हैं। कंपनी के अनुसार इसमें अच्छे बास के लिए Tru Bass का फीचर दिया गया है। इसमें चार प्ले मोड दिए गए हैं। यह ब्लूटूथ के वर्जन 5.3 पर काम करता है। इसमें 10 मीटर की वायरलेस रेंज मिलती है। कंपनी के अनुसार एक बार चार्ज होने के बाद यह 70 प्रतिशत वॉल्यूम लेवल के साथ 50 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है। इसमें फ़ास्ट चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है जिसके तहत यह चार्ज होने में करीब 2 घंटे तक का समय लेता है।

नॉइज़ के अनुसार गेमिंग के लिए इसमें 40 ms की लो लेटेंसी दी गई है जिससे यह एक लैग फ्री हेडफोन भी है। यह IPX5 वाटर रेसिस्टेंस के साथ जो इसे एक वाटर रेसिस्टेंट हैडफोन बनाता है। कंपनी ने इसे एक लाइटवेट हैडफ़ोन बनाया है। इसमें डुअल पेयरिंग का ऑप्शन भी मौजूद है। इस हैडफोन का वजन 187.5 ग्राम है। इसके अलावा इसमें बिल्ट-इन स्पीकर और माइक्रोफ़ोन जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

नॉइज़ का यह वायरलेस हेडफोन Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर सपोर्ट करता है। इसके साथ ही इसमें Siri और Google Assistant का सपोर्ट भी दिया गया है। इसमें FM रेडियो का सपोर्ट भी मिलता है। यह bold black, calm white और serene blue कलर में लांच हुआ है।

Noise Two की कीमत और उपलब्धता

कंपनी ने Noise Two की कीमत 1499 रुपये रखी है। अपने लांच के साथ यह सेल के लिए भी आज से ही उपलब्ध हो रहा है। इस हेडफोन को Noise की आधिकारिक वेबसाइट और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है।  

यह भी पढ़ें- Lava Probuds N11 Review- लावा का है ये दमदार फीचर्स वाला नैकबैंड,जानिये इसके बारे में