Move to Jagran APP

Nokia C31 ट्रिपल कैमरा के साथ जल्द लांच हो सकता है, जानिये फोन के लीक फीचर्स

Nokia C31Nokia C31 के नाम से जल्द ही अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने में जुटी हुई है। कंपनी ने पिछले महीने भारत में Nokia C21 Plus लांच किया था। अब कंपनी इसकी तैयारी में लगी हुई है। यह 2 मॉडल में लांच हो सकता है।

By Kritarth SardanaEdited By: Updated: Thu, 01 Sep 2022 06:41 PM (IST)
Hero Image
Nokia smartphone photo credit- Jagran file photo
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Nokia C31 के नाम से जल्द ही अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने में जुटी हुई है। यह Nokia C30 का अगला एडिशन होगा। कंपनी ने पिछले महीने भारत में Nokia C21 Plus लांच किया था। हालांकि मीडिया रिपोर्ट के जरिये फोन के लांच से पहले ही कई फीचर्स लीक हो चुके हैं।

Nokia C31 के संभावित फीचर्स

  • प्रोसेसर – कंपनी इस फोन में Unisoc 9863A1 का ओक्टा कोर प्रोसेसर लगा सकती है।
  • डिस्प्ले - इस फोन की 6.7 इंच की स्क्रीन हो सकती है।
  • कैमरा – इस स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा फॉर्मेट दिया जा सकता है। इसमें 13 MP का मेन रियर कैमरा, 2 MP का दूसरा कैमरा और 2 MP का तीसरा कैमरा फ़्लैश लाइट के साथ लगा हो सकता है। फोन में 5 MP का फ्रंट कैमरा के होने की उम्मीद है।
  • रैम और इंटरनल स्टोरेज- यह फोन 4 GB रैम, 32 GB और 64 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ सकता है। इसके साथ ही 1TB तक की एक्सपेंडेबल मेमोरी का भी विकल्प मिल सकता है।
  • ओएस – यह फोन Android 12 के साथ लॉन्च हो सकता है।
  • बैटरी- इसमें 5050 mAh की बैटरी लगी हो सकती है। इसमें 10 W की चार्जिंग का फीचर भी मिल सकता है।
  • नेटवर्क - यह 4G नेटवर्क के साथ ही लॉन्च हो सकता है।
  • अन्य फीचर्स- इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम, 3.5 mm जैक, ब्लूटूथ और वाई फाई जैसे फीचर्स मौजूद हो सकते हैं।
  • रंग- यह फोन Mint, Charcoal और Cyan कलर के साथ पेश किया जा सकता है.
हालांकि ये सभी फीचर्स मीडिया रिपोर्ट्स से ही पता चले हैं। इसके साथ ही कंपनी ने इस फोन के फीचर्स और कीमत पर अभी कुछ नहीं बताया है।

Nokia C21 Plus के फीचर्स पर एक नज़र

  • डिस्प्ले- नोकिया C21 Plus में 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है मिलता है।
  • प्रोसेसर- इसके अलावा फोन में आपको ऑक्टा-कोर यूनिसोक SC9863A प्रोसेसर दिया गया है,
  • रैम और मेमोरी- इसमें 4 GB रैम और 64 GB स्टोरेज मिलती है।
  • ओएस- यह एंड्रॉयड 11 गो एडिशन पर काम करता है।
  • कैमरा- इसमें 13 MP का प्राइमरी कैमरा और 2 MP के डेप्थ सेंसर दिया हुआ है। इसके साथ ही 5 MP का सेल्फी कैमरा है।