Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

50MP AI डुअल कैमरा के साथ nubia Flip 5G फोन की हुई एंट्री, फटाफट चेक करें खूबियां और दाम

नुबिया ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया फ्लैगशिप फोल्डेबल फोन लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए nubia Flip 5G पेश किया है। इस फोन को लेकर कंपनी MWC 2024 में एलान कर चुकी थी। अब इस फोन को लॉन्च कर दिया गया है।नुबिया का यह फोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen1 चिपसेट Adreno 644 GPU के साथ लाया गया है।

By Shivani Kotnala Edited By: Shivani Kotnala Updated: Wed, 10 Apr 2024 01:24 PM (IST)
Hero Image
50MP AI डुअल कैमरा के साथ nubia Flip 5G फोन की हुई एंट्री

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। नुबिया ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया फ्लैगशिप फोल्डेबल फोन लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए nubia Flip 5G पेश किया है।

इस फोन को लेकर कंपनी MWC 2024 में एलान कर चुकी थी। अब इस फोन को लॉन्च कर दिया गया है। आइए जल्दी से nubia Flip 5G फोन के स्पेक्स और कीमत को लेकर जानकारियां चेक कर लें-

nubia Flip 5G के स्पेसिफिकेशन

प्रोसेसर- नुबिया का यह फोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen1 चिपसेट, Adreno 644 GPU के साथ लाया गया है।

डिस्प्ले-nubia Flip 5G फोन 6.9 इंच फुल एचडी प्लस, 2790 x 1188 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, फोल्डेबल एमोलेड डिस्प्ले, 1.43 इंच एक्सटर्नल OLED डिस्प्ले के साथ आता है।

रैम और स्टोरेज- nubia Flip 5G फोन 8 RAM + 256GB ROM और 12 RAM + 512GB ROM के साथ लाया गया है।

कैमरा- nubia Flip 5G फोन 50M AF + 2M FF कैमरा के साथ लाया गया है। फोन 16M FF फ्रंट कैमरा के साथ आता है।

बैटरी- नुबिया का यह फोन 4310mAh बैटरी और 33W टाइप सी क्विक चार्जिंग के साथ आता है।

ओएस- nubia Flip 5G फोन MyOS 13 (Android 13) के साथ आता है।

कलर- nubia Flip 5G फोन को ग्राहक Cosmic Black, Sunshine Gold और Flowing Lilac कलर में खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः AI की खूबियों से लैस कैमरा फोन हुआ लॉन्च, Motorola edge 50 Pro का फटाफट चेक करें दाम

nubia Flip 5G फोन की कीमत

  • 8GB +256GB वेरिएंट-499 यूएस डॉलर (लगभग 41,515 रुपये)
  • 12GB+512GB वेरिएंट: 699 यूएस डॉलर (लगभग 58,154 रुपये.)

nubia Flip 5G फोन की प्री बुकिंग 9 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। फोन की पहली सेल 23 अप्रैल को लाइव होने जा रही है।

बता दें, कंपनी nubia Z60 Ultra फोटोग्राफर एडिशन को भी बहुत जल्द पेश करने जा रही है। हालांकि, कंपनी ने अभी डेट को लेकर जानकारी नहीं दी है।

ये भी पढ़ेंः 6000mAh की तगड़ी बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy M15 5G, फटाफट चेक करें कीमत