Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

इंतजार खत्म! सबसे तगड़ा फोन OnePlus 10 Pro 5G आज देगा भारत में दस्तक, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग, जानें संभावित कीमत और फीचर्स

OnePlus 10 Pro 5G स्मार्टफोन भारत में Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट 80W चार्जर और पावरफुल बैटरी के साथ लॉन्च होगा। साथ ही फोटोग्रॉफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी डिटेल

By Saurabh VermaEdited By: Updated: Thu, 31 Mar 2022 08:46 AM (IST)
Hero Image
Photo Credit - OnePlus 10 Pro 5G

नई दिल्ली, टेक डेस्क। OnePlus 10 Pro 5G Launch: OnePlus का फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 10 Pro भारत में आज यानी 31 मार्च 2022 को दस्तक देगा। OnePlus 10 Pro 5G फोन को पहले ही चीन में पिछले साल लॉन्च किया जा चुका है। साथ ही फोन को ग्लोबली CES 2022 में भी पेश किया गया था। ऐसा दावा किया जा रहा है कि OnePlue 10 Pro कंपनी का अब तक का सबसे तगड़ा स्मार्टफोन होगा। आइए जानते हैं फोन की खूबियां और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल...

क्या होगा खास

OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन में सबसे पावरफुल Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट सपोर्ट दिया जाएगा। साथ ही ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा। फोन को 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा।

लॉन्च डेट और अन्य डिटेल

OnePlus 10 pro 5G स्मार्टफोन को 31 मार्च की शाम 7.30 बजे एक वर्चु्अल इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। फोन की लाइव स्ट्रीमिंग ऑफिशियल यू-ट्यूब पर देख पाएंगे।

OnePlus 10 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन में 6.7 इंच की क्वाड एचडी प्लस फ्ल्यूड एमोलेड डिस्प्ले दी जाएगी। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश सपोर्ट के साथ आएगी। फोन पैनल LPTO टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगा। OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन में फ्लैगशिप Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। फोन 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज ऑप्शन के साथ आएगा। फोन एंड्राइड 12 बेस्ड आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करेगा। जिसे OxygenOS कस्टम यूजर इंटरफेस सपोर्ट मिलेगा।

OnePlus 10 Pro 5G बैटरी

OnePus 10 Pro 5G स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी सपोर्ट के साथ आएगा। इसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। साथ ही 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

OnePlus 10 Pro 5G कैमरा 

OnePlus 10 Pro 5G स्मार्टफोन में Hasselblad पॉवर्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसका मेन कैमरा 48MP का होगा। इसके अलावा 50MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 8 मेगापिक्सल टेलिफोटो सेंसर के सा 3.3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट मिलेगा।