Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

OnePlus 11 5G को मिल रहा है एंड्रॉइड 14 अपडेट, जानिए क्यों खास है डिवाइस

कुछ दिनों पहले गूगल ने एंड्रॉइड 14 पेश किया था जिसे सबसे पहले गूगल पिक्सल फोन में उपलब्ध कराया गया है। अब वनप्लस 11 एंड्रॉइड 14 बीटा अपडेट पाने वाला पहला Non-Google फोन है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने अब भारत में OnePlus 11 यूजर्स के लिए एक स्टेबल एंड्रॉइड 14 अपडेट आधारित OxygenOS 14 भी लाता है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

By Ankita PandeyEdited By: Ankita PandeyUpdated: Thu, 16 Nov 2023 11:15 PM (IST)
Hero Image
OnePlus 11 5G को मिल रहा एंड्रॉइड 14 अपडेट जागरण फोटो

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। गूगल अपने कस्टमर्स के लिए हाल एंड्रॉइड 14 को लेकर आया था, जिसे Google के लेटेस्ट फोन और प्रीमियम फोन Pixel 8 सीरीज के साथ लॉन्च किया गया है। मगर बड़ी खबर है कि अब भारत में OnePlus 11 5G को Android 14 पर आधारित OxygenOS 14 अपडेट मिलने वाला है।

अब भारत में भी OnePlus 11 के लिए लेटेस्ट अपडेट को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। बता दें कि वनप्लस 11 कंपनी का फ्लैगशिप फोन है। आइये इसके बारे में जानते हैं। वनप्लस ने पिछले महीने वादा किया था कि एंड्रॉइड 14 को रोल आउट करना शुरू कर देगी।

अपडेट करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आप वनप्लस 11 यूजर्स हैं, तो आप अपने फोन को अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आपके फोन की बैटरी 30 प्रतिशत से अधिक हो।
  • साथ ही आपके डिवाइस में कम से कम 5GB स्टोरेज होना चाहिए ।
  • इसके लिए आपको अपने वनप्लस 11में सेटिंग ऑप्शन में जाकर सॉफ्टवेयर विकल्प पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको इंस्टॉल बटन पर क्लिक करना होगा।

यह भी पढ़ें- OxygenOS 14 Release Date: OnePlus 25 सितंबर को लॉन्च करेगा Android 14 पर आधारित OS, यहां जानें सभी डिटेल्स

मिलेंगे कई खास फीचर्स

  • एंड्रॉइड 14 आधारित OxygenOS 14 को बेहतर एक्वामॉर्फिक डिजाइन, पैंटानल सर्विस और बहुत से खास फीचर्स के साथ पेश किया गया है।
  • इस अपडेट में माइक्रोसॉफ्ट फोन लिंक के साथ फाइल डॉक, नोट्स 2.0 और स्मार्ट कटआउट जैसे फीचर्स भी पेश किया है, जो यूजर्स के लिए विंडोज पीसी से जुड़ना और मीडिया फाइलों, डॉक्यूमेंट्स को बेहतर तरीके से शेयर करना आसान बना देगा।
  • भारतीयों के लिए बड़ी बात ये है कि वनप्लस 11 पहला ऐसा फोन है, जिसे एंड्रॉइड 14 अपडेट मिल रहा है।
  • कंपनी ने यह भी बताया कि इसे दूसरे मार्केट्स में भी जल्द ही लॉन्च करेगा।

यह भी पढ़ें- OnePlus की इस डिवाइस को मिल रहा है Android 14 अपडेट, यूजर्स को होंगे ये बेनिफिट्स, यहां जानें जरूरी डिटेल