Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

OnePlus 12 भारतीय वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, जनवरी में लॉन्च हो रहा Smartphone?

वनप्लस अपने ग्राहकों के लिए एक नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रहा है। जी हां हम यहां OnePlus 12 की ही बात कर रहे हैं। बीते कुछ दिनों में OnePlus 12 को लेकर चर्चा बनी हुई है।OnePlus 12 की लॉन्चिंग डेट से पर्दा हट चुका है। बीते दिन ही जानकारी सामने आई है कंपनी OnePlus 12 को 5 दिसंबर को लॉन्च करने जा रही है।

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani KotnalaUpdated: Tue, 28 Nov 2023 01:02 PM (IST)
Hero Image
OnePlus 12 भारतीय वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, जल्द हो रहा लॉन्च

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वनप्लस अपने ग्राहकों के लिए एक नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रहा है। जी हां, हम यहां, OnePlus 12 की ही बात कर रहे हैं। बीते कुछ दिनों में OnePlus 12 को लेकर चर्चा बनी हुई है।

चीन में कब लॉन्च हो रहा है OnePlus 12

OnePlus 12 की लॉन्चिंग डेट से पर्दा हट चुका है। बीते दिन ही जानकारी सामने आई है कंपनी OnePlus 12 को 5 दिसंबर को लॉन्च करने जा रही है।

मालूम हो कि यह फोन चीन में लॉन्च हो रहा है। इसी बीच इस फोन की लिस्टिंग इंडियन वेबसाइट पर भी हो चुकी है।

भारत में कब लॉन्च हो रहा है OnePlus 12

OnePlus 12 को लेकर माना जा रहा है कि फोन को चीन के बाद जल्द भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो OnePlus 12 भारत में जनवरी में लॉन्च होने जा रहा है। इंडियन वेबसाइट पर लिस्ट हुए OnePlus 12 को ग्रीन कलर ऑप्शन में देखा जा रहा है। इस फोन को लेकर हालांकि ज्यादा जानकारियां सामने नहीं आई हैं।

ये भी पढ़ेंः OnePlus 12 के लुक से हटा पर्दा, लॉन्चिंग से पहले ही सामने आई तस्वीर; तीन कलर ऑप्शन में आ रहा फोन

जनवरी में इस दिन लॉन्च हो सकता है फोन

दरअसल, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो वनप्लस का नया स्मार्टफोन 24 जनवरी को लॉन्च हो सकता है। बताया जा रहा है कि वनप्लस अपने अपकमिंग स्मार्टफोन के लिए प्रमोशनल कैंपेन चला रहा है। कंपनी की ओर से भारतीय यूजर्स के लिए यह कैंपेन 27 नवंबर से शुरू हो चुका है।

इसी के साथ यह कैंपेन 23 जनवरी तक ही चलाया जाएगा। इसके बाद से यह माना जा रहा है कि फोन ठीक अगले भारत में एंट्री ले सकता है। बता दें, कंपनी की ओर से अभी तक इस तरह की किसी भी जानकारी पर मुहर नहीं लगाई गई है।